छत्तीसगढ़

रायपुर में निवेश का नया ठिकाना, महादेव विहार सेजबहार रायपुर

jantaserishta.com
5 Sept 2026 5:24 PM IST
रायपुर में निवेश का नया ठिकाना, महादेव विहार सेजबहार रायपुर
x
रायपुर: राजधानी रायपुर में अपना घर बनाने या आवासीय प्लॉट में निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए ओल्ड धमतरी फोरलेन रोड क्षेत्र में महादेव विहार एक नए विकल्प के रूप में सामने आया है। टाउन एंड कंट्री से स्वीकृत एवं रेरा रजिस्टर्ड इस आवासीय प्रोजेक्ट का रेरा पंजीयन क्रमांक PCGRERA260525001931 है। करीब 21.48 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस कवर्ड कैंपस में कुल 345 आवासीय प्लॉट प्रस्तावित हैं।
प्रोजेक्ट में अलग-अलग जरूरत और बजट को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आकार के प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें 277 रेगुलर प्लॉट शामिल हैं, जिनका आकार लगभग 1200, 1500, 1800, 2100 और 2400 वर्गफुट है। इसके अलावा 68 LIG प्लॉट लगभग 600 वर्गफुट आकार के रखे गए हैं। प्रोजेक्ट की थीम “जहां आस्था और आशियाना एक साथ बसते हैं” रखी गई है।
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष ध्यान
महादेव विहार में बुनियादी सुविधाओं के साथ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना है। परिसर में वेल इंटरकनेक्टेड सीसी रोड के साथ 60 फीट, 50 फीट, 40 फीट, 30 फीट और 25 फीट चौड़ी सड़कें प्रस्तावित हैं। इसके अलावा अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिफिकेशन, सीवर लाइन, ड्रेनेज, एसटीपी, वाटर सप्लाई लाइन और स्टॉर्म वाटर ड्रेन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
प्रोजेक्ट का मुख्य प्रवेश मार्ग ओल्ड धमतरी फोरलेन रोड सेजबहार से जुड़ी करीब 100 फीट चौड़ी मुख्य सड़क से प्रस्तावित है। इससे शहर के प्रमुख हिस्सों तक आवागमन को आसान बनाने का दावा किया गया है।
क्लब हाउस से स्विमिंग पूल तक कई सुविधाएं
आवासीय परिसर में केवल प्लॉट ही नहीं बल्कि लाइफस्टाइल से जुड़ी कई सुविधाओं को भी शामिल किया गया है। यहां भव्य प्रवेश द्वार, क्लब हाउस, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, इंडोर स्क्वैश कोर्ट, स्विमिंग पूल, रिसेप्शन एवं सिटिंग एरिया, जिम, जुम्बा और योगा रूम तथा टेबल टेनिस जैसी सुविधाएं प्रस्तावित हैं।
परिसर में मंदिर, चिल्ड्रन प्ले एरिया, मल्टीपरपस हॉल, गेस्ट रूम, पार्टी लॉन के साथ आउटडोर किचन, वॉकिंग ट्रैक, गजीबो, पांच सुंदर गार्डन, इंडोर गेम और स्पोर्ट्स एरिया जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं। इन सुविधाओं के जरिए परिवारों के लिए एक सर्वसुविधायुक्त आवासीय वातावरण विकसित करने पर जोर दिया गया है।
कौशल्या विहार के नजदीक लोकेशन
महादेव विहार की लोकेशन को इसकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल किया गया है। यह प्रोजेक्ट RDA द्वारा विकसित कमल विहार यानी कौशल्या विहार तथा आसपास विकसित आवासीय क्षेत्रों के नजदीक स्थित है। प्रोजेक्ट प्रबंधन के मुताबिक आसपास के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आवासीय विकास हो रहा है, जिससे भविष्य में इस लोकेशन की कनेक्टिविटी और उपयोगिता बढ़ने की संभावना है।
आसपास कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान भी मौजूद हैं। इनमें होलीक्रॉस स्कूल, आरके शारडा स्कूल, जीडी गोयनका स्कूल, कृष्णा पब्लिक स्कूल डूंडा, गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, आईआईएम कैंपस और श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट शामिल हैं।
शहर के प्रमुख क्षेत्रों से बेहतर कनेक्टिविटी
प्रोजेक्ट ओल्ड धमतरी फोरलेन रोड पर स्थित है। दी गई जानकारी के अनुसार जयस्तंभ चौक से इसकी दूरी करीब 9 किलोमीटर और रिंग रोड नंबर-1 से करीब 5 किलोमीटर बताई गई है। रायपुर रेलवे स्टेशन, केंद्री न्यू रायपुर रेलवे स्टेशन और स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट तक लगभग 20 मिनट की ड्राइव का दावा किया गया है।
इंटरस्टेट बस टर्मिनल से प्रोजेक्ट की दूरी लगभग 10 मिनट की ड्राइव बताई गई है। वहीं भारतमाला रोड मुंबई-हावड़ा बायपास तक भी करीब 10 मिनट में पहुंचने का दावा है। इसके आसपास होलसेल मार्केट, अस्पताल और दैनिक जरूरतों से जुड़ी अन्य सुविधाएं उपलब्ध होने की बात कही गई है।
अस्पताल और बाजार भी आसपास
स्वास्थ्य सुविधाओं की बात करें तो आसपास धनवंतरी हॉस्पिटल, श्री दानी केयर हॉस्पिटल, वीवाई हॉस्पिटल, NH MMI हॉस्पिटल, रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, अरबिंदो नेत्रालय और ILS हॉस्पिटल जैसे चिकित्सा संस्थान मौजूद हैं।
दैनिक खरीदारी के लिए खिलौरा मार्केट, सेजबहार मार्केट, राजधानी थोक सब्जी मंडी, संतोषी नगर मार्केट, शुभम के मार्ट और डूमरतराई होलसेल मार्केट जैसे विकल्प आसपास बताए गए हैं। मनोरंजन और धार्मिक स्थलों में कलर्स मॉल, श्रीराम मंदिर और मुजगहन स्थित श्री शनि मंदिर भी नजदीक हैं।
प्रोजेक्ट के नजदीक 225 एकड़ में प्रस्तावित सिटी पार्क को भी लोकेशन की विशेषता के रूप में बताया गया है, जिसमें करीब 125 एकड़ क्षेत्र में वाटर एक्टिविटी प्रस्तावित होने की जानकारी दी गई है।
बैंक फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध
महादेव विहार में प्लॉट खरीदने के इच्छुक ग्राहकों के लिए बैंक फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है। प्रोजेक्ट की ओर से HDFC बैंक, ICICI बैंक, PNB हाउसिंग और SBI सहित अन्य वित्तीय संस्थानों से फाइनेंस विकल्प उपलब्ध होने की बात कही गई है।
प्रोजेक्ट प्रबंधन के अनुसार कैंपस में सीमित संख्या में प्लॉट उपलब्ध हैं और अलग-अलग आकार के प्लॉट के विकल्प दिए जा रहे हैं। प्लॉट की कीमत, उपलब्धता, फाइनेंस और बुकिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक लोग 8516003000 पर संपर्क कर सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story