प्रौद्योगिकी

Android यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, स्मार्टफोन यूजर्स तुरंत करें ये काम

Apurva Srivastav
14 May 2024 5:48 AM GMT
Android यूजर्स के लिए सरकार ने जारी किया अलर्ट, स्मार्टफोन यूजर्स तुरंत करें ये काम
x
नई दिल्ली। एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें, ये जानकारी आपके लिए ही दी जा रही है। भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी विभाग के तहत काम करने वाली कंपनी Cert-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने एक लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।
इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए इस अपडेट को जारी किया गया है।
सरकार ने जारी किया अलर्ट
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, एंड्रॉइड यूजर्स की सिक्योरिटी खतरे में है। एंड्रॉइड यूजर्स के डिवाइस में कई खामियां (Multiple Vulnerabilities) पाई गई हैं। इन खामियों के साथ साइबर अपराधी यूजर्स के डिवाइस से प्राइवेट और सेंसेटिव जानकारियों को चुरा सकते हैं।
CVE Name
CVE-2023-32871
CVE-2023-32873
CVE-2023-33119
CVE-2023-43529
CVE-2023-43530
CVE-2023-43531
CVE-2023-4622
CVE-2023-6363
CVE-2024-0024
CVE-2024-0025
CVE-2024-0043
CVE-2024-1067
CVE-2024-1395
CVE-2024-20056
CVE-2024-20057
CVE-2024-21471
CVE-2024-21475
CVE-2024-21477
CVE-2024-21480
CVE-2024-23351
CVE-2024-23354
CVE-2024-23705
CVE-2024-23706
CVE-2024-23707
CVE-2024-23708
CVE-2024-23709
कौन-से एंड्रॉइड यूजर्स के लिए है खतरा
इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, एंड्रॉइड सिस्मट में पाई गई यह खामियां केवल कुछ ही एंड्रॉडइ वर्जन के साथ पाई गई है। कंपनी ने इन एंड्रॉइड वर्जन डिटेल दी है-
Android Version 12
Android Version 12L
Android Version 13
Android Version 14
अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में इन एंड्रॉइड वर्जन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है।
ये भी पढ़ेंः Apple iTunes और क्रोम यूजर्स की सिक्योरिटी को खतरा, सरकार ने जारी की सख्त वॉर्निंग
एंड्रॉइड यूजर्स को क्या करना होगा
इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने एंड्रॉइड यूजर्स को अपना फोन अपडेट करने की सलाह दी है। अगर आपके फोन पर सॉफ्टवेयर अपडेट आया है तो इस अपडेट को तुरंत इंस्टॉल कर लें।
एंड्रॉइड यूजर्स कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट (https://cert-in.org.in/) पर विजिट कर इस बारे में डिटेल में जानकारी ले सकते हैं।
Next Story