- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google की नई चुनौती:...
Google की नई चुनौती: AI कंटेंट सर्च में कर रहा रैंक, क्या गूगल की पॉलिसी सिर्फ दिखावा?

टेक्नोलॉजी | गूगल लंबे समय से ओरिजिनल और क्वालिटी कंटेंट को प्रमोट करने की बात करता आ रहा है, लेकिन हाल ही में हुए बदलाव इस दावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। नए अपडेट्स के बावजूद, गूगल सर्च में तेजी से AI-जनरेटेड कंटेंट रैंक कर रहा है। ऐसे में यह बहस तेज हो गई है कि क्या गूगल की "हाई-क्वालिटी कंटेंट" वाली पॉलिसी सिर्फ हाथी दांत की तरह दिखावटी है, या फिर वाकई में इसका कुछ असर होगा?
AI टूल्स जैसे कि ChatGPT, Gemini, और अन्य जनरेटिव AI मॉडल्स ने कंटेंट इंडस्ट्री में बड़ी हलचल मचा दी है। अब वेबसाइट्स तेजी से AI-लिखित लेख पोस्ट कर रही हैं, और चौंकाने वाली बात यह है कि ये कंटेंट गूगल सर्च में हाई रैंकिंग भी पा रहे हैं। जबकि गूगल की गाइडलाइंस कहती हैं कि उसे ऑरिजनल, इंसानी प्रयासों से बना, वैल्यू-एडेड कंटेंट पसंद है, लेकिन रियलिटी इससे अलग नजर आ रही है।
क्या गूगल अपनी ही पॉलिसी पर अमल नहीं कर रहा?
गूगल हमेशा से कहता आया है कि वह "पीपल-फर्स्ट कंटेंट" को बढ़ावा देता है, लेकिन कई डिजिटल मार्केटर्स का कहना है कि AI से बने कंटेंट को भी उतनी ही प्राथमिकता मिल रही है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर गूगल खुद AI कंटेंट को रैंक कर रहा है, तो फिर पब्लिशर्स और कंटेंट क्रिएटर्स के लिए गाइडलाइंस का क्या मतलब रह जाता है?
SEO इंडस्ट्री पर क्या असर होगा?
AI-जनरेटेड कंटेंट के बढ़ते प्रभाव से SEO एक्सपर्ट्स और ब्लॉगर्स के लिए नई चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।
क्वालिटी कंटेंट का महत्व घट रहा है, क्योंकि AI मिनटों में बड़े पैमाने पर लेख तैयार कर सकता है।
ऑरिजिनल रिसर्च और एक्सपर्ट ओपिनियन वाले लेख भी AI कंटेंट से पीछे छूट सकते हैं।
यूजर्स के लिए भरोसेमंद जानकारी ढूंढना मुश्किल हो सकता है, क्योंकि कई AI लेखों में गलत या अधूरी जानकारी होती है।
गूगल को क्या करना चाहिए?
अगर गूगल वास्तव में क्वालिटी कंटेंट को प्राथमिकता देना चाहता है, तो उसे अपनी रैंकिंग एल्गोरिदम को और पारदर्शी बनाना होगा। साथ ही, इंसानी राइटर्स द्वारा तैयार किए गए रिसर्च-बेस्ड और वैल्यू-एडेड कंटेंट को और ज्यादा प्राथमिकता देनी होगी, ताकि इंटरनेट पर भरोसेमंद और प्रमाणिक जानकारी बनी रहे।





