- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google Pixel...
प्रौद्योगिकी
Google Pixel स्मार्टफोन 17 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला
Tara Tandi
18 Jun 2026 11:53 AM IST

x
नई दिल्ली: अगर आपका बजट 30 हजार रुपये से कम है और आप नया Pixel स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Google Pixel 7a बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। इस वक्त ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से बचत हो रही है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है। यहां हम आपको Google Pixel 7a पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर प्रभावी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Google Pixel 7a Offers & Price
Google Pixel 7a का 8GB/128GB वेरिएंट की कीमत अमेजन पर 27,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि यह फोन मई, 2023 को 43,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में HSBC क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 26,600 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 26,500 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन 17,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।
Google Pixel 7a Features & Specifications
Google Pixel 7a में 6.1 इंच की फुल एचडी+ OLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2400 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 330 पिक्सल डेंसिटी है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 पर काम करता है। इस फोन में Tensor G2 प्रोसेसर के साथ Titan M2 सिक्योरिटी चिप दिया गया है। यह स्मार्टफोन 4,385mAh की बैटरी से लैस है। इस फोन में 8GB RAM और 128GB स्टोरेज दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP67 रेटिंग से लैस किया गया है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Pixel 7a के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का कैमरा आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, यूएसबी टाइप-सी 3.2 पोर्ट और एनएफसी मिलता है। डाइमेंशन की बात करें इस फोन की लंबाई 152 मिमी, चौड़ाई 72.9 मिमी, मोटाई 9 मिमी और वजन 193.5 ग्राम है। कंपनी स्मार्टफोन के साथ 1 साल की वारंटी प्रदान करती है।
TagsGoogle Pixel स्मार्टफोन17 हजार रुपये सस्ता64MP कैमराGoogle Pixel smartphonewith a 64MP camera—cheaper by ₹17000.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





