प्रौद्योगिकी

Google Pixel 9 :आधे से भी कम कीमत पर मिलेगा Google Pixel 9, उठाएं मौके का फायदा

Sarita
11 Sept 2025 10:32 AM IST
Google Pixel 9 :आधे से भी कम कीमत पर मिलेगा Google Pixel 9,  उठाएं मौके का फायदा
x
Google Pixel 9: अगर आप अगले कुछ दिनों में नया मोबाइल फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका आ रहा है। 23 सितंबर से शुरू हो रही फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डेज़ सेल एक ऐसी डील लेकर आने वाली है जिसे आप मिस नहीं करना चाहेंगे। कंपनी ने घोषणा की है कि सेल के दौरान Google Pixel 9 अपनी आधी से भी कम कीमत पर उपलब्ध होगा। ऐसे में 23 सितंबर तक इंतज़ार करने पर आपको आधी कीमत में एक प्रीमियम फोन मिल सकता है। आइए जानते हैं फोन और इस डील के बारे में।
पिछले साल अगस्त में लॉन्च हुए Google Pixel 9 में कई दमदार फीचर्स हैं। इसमें 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट HDR10+ सपोर्ट करता है। स्क्रीन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। एल्युमिनियम फ्रेम और ग्लास फ्रंट/बैक के साथ आने वाले इस फोन की मोटाई 8.5mm है। इसमें Google Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 12GB रैम के साथ जोड़ा गया है। कैमरे की बात करें तो इसके रियर में 50MP + 48MP के डुअल लेंस हैं। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसके फ्रंट में 10.5MP का कैमरा है। 4700mAh की बैटरी के साथ आने वाला यह फ़ोन रिवर्स वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
आधे से भी कम कीमत पर मिलेगा Google Pixel 9
23 सितंबर से शुरू हो रही सेल में फ्लिपकार्ट भारी छूट देगा। कंपनी ने घोषणा की है कि 79,999 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च हुआ यह फ़ोन 34,999 रुपये में उपलब्ध होगा। यह फ़ोन 37,999 रुपये में लिस्ट होगा और ग्राहक ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड से इस पर 2,000 रुपये की छूट और एक्सचेंज डिस्काउंट के तौर पर 1,000 रुपये पा सकेंगे। इस तरह उन्हें फ़ोन के लिए सिर्फ़ 34,999 रुपये देने होंगे।
Google Pixel 9 का मुकाबला OnePlus 13s 5G से
Google Pixel 9 का भारतीय बाज़ार में OnePlus 13s 5G से मुकाबला है। OnePlus 13s 5G में 6.3 इंच की स्क्रीन है। इसमें क्वालकॉम का सबसे तेज़ स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट लगा है। 50MP + 50MP रियर कैमरे वाले इस फोन में 5850 mAh की बैटरी है। यह फोन फिलहाल फ्लिपकार्ट पर 52,785 रुपये में उपलब्ध है।
Next Story