- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Google Pixel 10: कब...
प्रौद्योगिकी
Google Pixel 10: कब होगा लॉन्च, कैसा होगा इसका कैमरा और फीचर्स, जानें सबकुछ
Sarita
29 July 2025 10:17 AM IST

x
Google Pixel 10: अगर आप भी Google 10 सीरीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। Google ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि कंपनी इस साल 20 अगस्त को अपना सालाना इवेंट Made by Google 2025 आयोजित करने जा रही है। इस खास मौके पर कंपनी एक साथ चार नए Pixel स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। जिसमें Pixel 10, Pixel 10 Pro, Pixel 10 Pro XL और Pixel 10 Pro Fold शामिल होंगे।
यह इवेंट Google के अब तक के सबसे बड़े Pixel सीरीज़ लॉन्च में से एक माना जा रहा है। इस इवेंट के बारे में सब कुछ यहाँ जानें और आने वाली सीरीज़ में क्या खास मिलेगा, इसकी पूरी जानकारी पढ़ें।
कब और कहाँ देखें लाइवस्ट्रीम?
आप इस लॉन्च इवेंट को Google के आधिकारिक YouTube चैनल और Made by Google वेबसाइट पर लाइव देख पाएंगे। भारत में यह इवेंट 20 अगस्त को रात 10:30 बजे (IST) शुरू होगा। अमेरिका में दोपहर 1 बजे (ET) और दुबई में रात 9 बजे (GST) इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।
Pixel 10 सीरीज़ में क्या होगा ख़ास?
अगर Pixel 10 सीरीज़ के डिज़ाइन की बात करें, तो इसका डिज़ाइन पहले जैसा ही रहने वाला है। इसके फ़ीचर्स दमदार होने वाले हैं। Pixel 10 सीरीज़ का लुक Pixel 9 से काफ़ी मिलता-जुलता होगा, लेकिन इस बार Google हार्डवेयर और परफॉर्मेंस पर ज़्यादा ध्यान दे रहा है।
सभी नए डिवाइस Google के लेटेस्ट Tensor G5 चिपसेट से लैस होंगे, जो बेहतर स्पीड, AI इंटीग्रेशन और पावरफुल परफॉर्मेंस दे सकता है। Pixel 10 सीरीज़ में पहले के मॉडल्स के मुकाबले ज़्यादा रैम और स्टोरेज के विकल्प मिल सकते हैं।
इस बार Pixel 10 (बेस वेरिएंट) में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रिपल कैमरा के साथ आ सकता है। जिसमें एक टेलीफोटो लेंस भी शामिल हो सकता है। अब तक यह सिर्फ़ प्रो मॉडल्स में ही उपलब्ध था। इससे साफ़ है कि Google अपने बेस मॉडल को भी प्रीमियम टच देने की तैयारी में है।
पिक्सल 10 प्रो फोल्ड का सैमसंग से मुकाबला
गूगल का नया फोल्डेबल फोन पिक्सल 10 प्रो फोल्ड का सीधा मुकाबला सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड 7 से होगा। यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स के लिए होगा जो इनोवेशन और मल्टीटास्किंग का नया अनुभव चाहते हैं।
TagsGoogle Pixel 10लॉन्चकैमराफीचर्सlaunchcamerafeaturesजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





