प्रौद्योगिकी

लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण की वोटिंग आज, खास डूडल से जागरूक कर रहा गूगल

Apurva Srivastav
20 May 2024 3:59 AM GMT
लोकसभा चुनाव में पांचवें चरण की वोटिंग आज, खास डूडल से जागरूक कर रहा गूगल
x
नई दिल्ली : भारत में आज यानी 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए पांचवें चरण की वोटिंग हो रही है।पांचवें चरण में 8 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 49 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस मौके पर गूगल ने भी चुनाव की खास तारीख पर डूडल (Google Doodle Today) बनाया है।
गूगल ने दिखाई स्याही लगी उंगली
हर बार की तरह गूगल डूडल (Google Doodle Today) में कंपनी ने स्याही लगी उंगली को दिखाया है। मालूम हो कि भारत में आम चुनाव 7 चरणों में हो रहे हैं। इसी के साथ हर चरण की वोटिंग पर गूगल भी लगातार डूडल के जरिए चुनाव के इस पर्व को अपने खास अंदाज में मना रहा है।
चुनाव से जुड़ी अहम तारीखें सभी को रहे याद
आज के इस गूगल डूडल पर क्लिक करते हैं तो चुनाव शुरू होने की जानकारी शुक्र, 19 अप्रैल से मिलती है। वहीं, चुनाव का आखिरी दिन शनि, 1 जून 2024 होगा।
2024 भारतीय आम चुनाव के दौरान 18वीं लोकसभा के कुल 543 सदस्य चुने जाएंगे। वहीं, 1 जून के बाद 4 जून 2024 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
लाल सर्कल पर क्लिक करने से क्या होगा
गूगल ने अपने डूडल के साथ एक रेड सर्कल को भी दिखाया है। जैसे ही आप इस सर्कल पर क्लिक करते हैं, भारत का आम चुनाव 2024 कैप्शन के साथ आज का गूगल डूडल अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर सकेंगे।
कौन-सा फॉर्म किसके लिए
गूगल डूडल पर क्लिक करने के साथ ऑनलाइन पंजीकरण का तरीका जाना जा सकता है। गूगल जानकारी देता है कि हर किसी के लिए एक अलग फॉर्म भरने की जरूरत होगी-
नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए सामान्य मतदाता को Form 6 भरने की जरूरत है।
प्रवासी भारतीय मतदाताओं को Form 6A भरने की जरूरत है।
निर्वाचक नामावली से नाम हटाने या उसके प्रति आपत्ति दर्ज करने के लिए Form 7 भरने की जरूरत है।
निवास स्थान बदलने/मौजूदा निर्वाचक नामावली में प्रविष्टियों में सुधार करने/एपिक को बदलने/दिव्यांगजन के रूप में चिह्नित करने के लिए Form 8 भरना होगा।
Next Story