- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- खुशखबर: Xiaomi ने...
प्रौद्योगिकी
खुशखबर: Xiaomi ने चुपके से बढ़ा दी इन स्मार्टफोन की वारंटी
Rounak Dey
31 May 2023 8:35 PM IST

x
पोको के फोन भी हैं लिस्ट में
जनता से रिश्ता वेबडेस्क |शाओमी ने भारत में एक साथ अपने कई स्मार्टफोन की वारंटी बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी ने Redmi, Xiaomi और Poco के फोन की वारंटी बढ़ा दी गई है, हालांकि शाओमी ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
91मोबाइल्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max, Mi 11 Ultra और Poco X3 Pro की वारंटी भारत में बढ़ा दी गई है। जिन ग्राहकों ने इस फोन को खरीदा है, उन्हें अब दो साल की वारंटी मिलेगी। कैमरा और मदरबोर्ड में आ रही दिक्कतों को लेकर कंपनी ने यह फैसला लिया है।
कई यूजर्स ने दावा किया था कि अपडेट के बाद पोको और रेडमी के फोन के कैमरे ने काम करना बंद कर दिया है। अब दो साल तक फोन को वारंटी मिलेगी और इस अवधि में यदि कोई दिक्कत आती है तो मुफ्त में रिपेयर किया जाएगा। Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max को शाओमी ने मार्च 2021 में लॉन्च किया था और उसके बाद Poco X3 Pro की लॉन्चिंग हुई थी। Mi 11 Ultra को भी 2021 में ही लॉन्च किया गया था।
शाओमी ने अपने ग्राहकों के लिए फ्री मोबाइल हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया है। यह कैंप 1-10 जून तक चलेगा। इस दौरान आप किसी भी नजदीकी शाओमी के सर्विस सेंटर पर फ्री में अपने फोन का चेकअप करा सकते हैं। इस दौरान फ्री सॉफ्टवेयर अपडेट की सुविधा मिलेगी और बैटरी बदलवाने पर 50 फीसदी की छूट मिलेगी।
Next Story





