प्रौद्योगिकी

Gmail Password Leaked : जानें कंपनी ने क्या कहा

Sarita
29 Oct 2025 8:44 AM IST
Gmail Password Leaked : जानें कंपनी ने क्या कहा
x
Gmail Password Leaked : सोमवार को जीमेल यूज़र्स उस समय हैरान रह गए जब एक बड़े डेटा लीक में लाखों जीमेल पासवर्ड चोरी होने की खबर आई। जैसे ही यह खबर फैली, लोग अपने डेटा को लेकर चिंतित हो गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लगभग 18.3 करोड़ जीमेल अकाउंट्स का डेटा ऑनलाइन लीक हो गया। हालाँकि, मंगलवार, 28 अक्टूबर को गूगल ने इस तरह के किसी भी डेटा लीक से इनकार किया। कंपनी ने कहा कि जीमेल यूज़र्स की जानकारी पूरी तरह सुरक्षित है और कोई नई हैकिंग नहीं हुई है। गूगल के अनुसार, ऑनलाइन प्रसारित किया जा रहा डेटा पुराना है और किसी नए साइबर हमले से संबंधित नहीं है।
ट्रॉय हंट की बड़ी खोज
18.3 करोड़ जीमेल यूज़र्स के डेटा लीक की खबर तब सामने आई जब साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ ट्रॉय हंट ने खुलासा किया कि लाखों ईमेल आईडी और पासवर्ड वाला लगभग 3.5 टेराबाइट्स का एक डेटाबेस मिला है। ट्रॉय "हैव आई बीन प्वॉन्ड" वेबसाइट चलाते हैं और उन्होंने एक पोस्ट में इस लीक का ज़िक्र किया।
ट्रॉय के अनुसार, इस लीक में जीमेल, याहू और आउटलुक जैसी कई सेवाओं के अकाउंट शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हालाँकि ज़्यादातर डेटा पुराने लीक से जुड़ा हुआ लग रहा है, लेकिन इसमें नया डेटा भी हो सकता है, जिससे साइबर सुरक्षा को लेकर चिंताएँ बढ़ गई हैं। गूगल ने इस मामले पर सीधा जवाब देते हुए कहा कि ट्रॉय हंट द्वारा साझा की गई जानकारी पुराने डेटा लीक से जुड़ी है, इसलिए इसका हालिया जीमेल सर्वर अटैक से कोई लेना-देना नहीं है। गूगल ने यह भी कहा कि कंपनी लगातार इंटरनेट पर ऐसे लीक हुए अकाउंट और पासवर्ड खोजती रहती है और यूज़र्स को अलर्ट करती रहती है ताकि वे अपने अकाउंट को हमेशा सुरक्षित रख सकें।
Next Story