- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Galaxy S24: Samsung...
प्रौद्योगिकी
Galaxy S24: Samsung Galaxy S25 से महंगा लॉन्च हुआ का ये नया मॉडल
Sarita
6 Sept 2025 10:16 AM IST
Galaxy S24: सैमसंग ने पिछले साल लॉन्च हुए Galaxy S24 का एक खास मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। सैमसंग के इस फोन को इस साल लॉन्च हुए Galaxy S25 से ज़्यादा कीमत में लॉन्च किया गया है। सैमसंग ने इस फोन को 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लिस्ट किया है। वहीं, Galaxy S25 का बेस वेरिएंट इससे काफी सस्ता मिल रहा है। Samsung Galaxy S24 के इस खास मॉडल को ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है, जिसे 23 सितंबर से शुरू होने वाली फेस्टिवल सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।
Galaxy S24 का खास वेरिएंट
Samsung Galaxy S24 सीरीज़ को पिछले साल भारत में Exynos 2400 प्रोसेसर के साथ पेश किया गया था। इसी प्रोसेसर के साथ कंपनी ने Galaxy S25 FE को पेश किया है। वहीं, Galaxy S24 सीरीज़ को ग्लोबल मार्केट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। कंपनी ने अब स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 मॉडल को भारत में भी लॉन्च करने की घोषणा की है। फ्लिपकार्ट पर इस खास वेरिएंट के लिए एक माइक्रो पेज भी बनाया गया है, जहाँ फोन की कीमत का खुलासा किया गया है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 के इस नए स्नैपड्रैगन मॉडल को दो स्टोरेज वेरिएंट- 8GB रैम + 128GB और 8GB रैम + 256GB में पेश किया गया है। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 79,999 रुपये का है। सैमसंग ने फोन की कीमत वही रखी है जो पिछले साल लॉन्च के दौरान थी। Exynos 2400 प्रोसेसर वाला सैमसंग का यह फोन इससे 20,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है। सैमसंग गैलेक्सी S25 के 256GB वेरिएंट की कीमत 74,999 रुपये है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 के फीचर्स
सैमसंग के इस फोन में 6.2 इंच का डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है, जो 120Hz हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 3 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। सैमसंग के इस फोन में 4000mAh की बैटरी है। फोन में 25W वायर्ड चार्जिंग फीचर दिया गया है। वहीं, इसमें वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलेगा।
सैमसंग का यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 50MP का मेन कैमरा है। इसके अलावा 10MP और 12MP के दो और कैमरे दिए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 12MP का कैमरा मिलेगा। यह फोन Android 14 पर आधारित OneUI 6 पर काम करता है। इसमें Galaxy AI फीचर्स दिए गए हैं।
Next Story





