- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Foldable iPhone: फोल्ड...
प्रौद्योगिकी
Foldable iPhone: फोल्ड हो जाएगा Apple का ये धांसू फोन, जानें कब होगा लॉन्च
Sarita
31 July 2025 9:32 AM IST

x
Foldable iPhone: Apple अब फोल्डेबल सेगमेंट में अपनी धाक जमाने की तैयारी में है, Apple के पहले फोल्डेबल iPhone को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। फोल्डेबल iPhone को लेकर आए दिन नए लीक सामने आते रहते हैं, जिससे लोगों में इस फ़ोन को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अब इस फ़ोन की लॉन्च टाइमलाइन, कीमत और संभावित फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आई है।
CNBC को जेपी मॉर्गन के विश्लेषक समिक चटर्जी का लेटेस्ट इन्वेस्टर नोट मिला है, जिससे लॉन्च टाइमलाइन की जानकारी सामने आई है। इस नोट से पता चला है कि Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, iPhone 17 सीरीज़ के साथ नहीं, बल्कि अगले साल सितंबर में iPhone 18 सीरीज़ के साथ लॉन्च किया जाएगा। इंडस्ट्री सप्लाई चेन सूत्रों सहित कई रिपोर्ट्स ने पहले फोल्डेबल iPhone के लिए सितंबर 2026 की लॉन्च टाइमलाइन का भी संकेत दिया है।
फोल्डेबल iPhone के स्पेसिफिकेशन (संभावित)
Apple के पहले फोल्डेबल iPhone में 7.8 इंच का इनर डिस्प्ले और 5.5 इंच का आउटर डिस्प्ले हो सकता है। इतना ही नहीं, इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन के बारे में कहा जा रहा है कि इसका इनर पैनल ग्राहकों को क्रीज़-फ्री लुक में दिखाई देगा। यानी अनफोल्ड करने पर आपको स्क्रीन के बीच में क्रीज़ (लाइन जैसी) नहीं दिखाई देगी।
फोल्डेबल iPhone की कीमत (संभावित)
विश्लेषकों का अनुमान है कि Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत 1999 डॉलर (करीब 1 लाख 74 हज़ार रुपये) हो सकती है। कहा जा रहा है कि इससे कंपनी को 65 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिल सकता है। कुछ समय पहले लीक से पता चला था कि इस फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 2300 डॉलर (करीब 1.99 लाख रुपये) हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन के सीमित यूनिट ही लॉन्च किए जाएंगे। डाइमेंशन की बात करें तो फोल्ड होने पर इस फोन की मोटाई 9.2mm और अनफोल्ड होने पर 4.6mm होगी।
TagsFoldable iPhoneफोल्डAppleलॉन्चFoldable iPhoneFoldLaunch जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





