- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Flipkart SASA LELE...
प्रौद्योगिकी
Flipkart SASA LELE Sale: सस्ते में खरीदें 50 हजार वाले मोबाइल
Tara Tandi
1 May 2025 7:54 PM IST

x
Flipkart SASA LELE Sale टेक न्यूज़: Amazon के साथ-साथ फ्लिपकार्ट ने भी अपने प्लेटफॉर्म प ग्राहकों के लिए Flipkart SASA LELE Sale शुरू कर दी है। ई-कॉमर्स साइट पर आज शुरू हुई इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, लैपटॉप, टैबलेट और अन्य चीजों पर डिस्काउंट मिल रहा है। आज हम 50 हजार रुपये के बजट में आने वाले स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जिन पर कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है, जिसके बाद प्रभावी कीमत काफी कम हो जाएगी। यहां हम आपको 50 हजार रुपये वाले फोन पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Google Pixel 9a
Google Pixel 9a का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर के लिए SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 48,749 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 28,200 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
Motorola Edge 50 Ultra 5G
Motorola Edge 50 Ultra 5G का 12GB RAM/512GB स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट है। बैंक ऑफर में सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5,000 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 44,999 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 31,200 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
विज्ञापन
iQOO 12 5G
iQOO 12 5G का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 47,555 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात की जाए तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,305 रुपये हो जाएगी। इस फोन में 6.78 इंच की डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
OnePlus 12
विज्ञापन
OnePlus 12 का 12GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 51,486 रुपये में लिस्टेड है। बैंक ऑफर की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 50,236 रुपये हो जाएगी। इस फोन में 6.82 इंच की फुल एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसमें 5400mAh की बैटरी दी गई है।
Samsung Galaxy S24 5G
Samsung Galaxy S24 5G का 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट 44,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर को देखते हुए Flipkart Axis Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देकर 27,500 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।
TagsFlipkart SASA LELE Sale50 हजार मोबाइल50 thousand mobilesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





