छत्तीसगढ़
सादगी, सेवा और सामाजिक समर्पण के साथ मनाया गया सांसद बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिवस
Shantanu Roy
1 May 2025 6:50 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय सांसद एवं जनप्रिय नेता बृजमोहन अग्रवाल जी का जन्मदिन आज पूरे प्रदेश में सादगी, सेवा और सामाजिक समर्पण के साथ मनाया गया। रायपुर स्थित उनके मौलश्री निवास पर रात 12 बजे से ही शुभचिंतकों, पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों का आगमन प्रारंभ हो गया। सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल सार्वजनिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर श्री अग्रवाल ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही वैदिक रीति से हवन कर राष्ट्र और समाज की समृद्धि हेतु प्रार्थना की।
सेवा भाव को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने नूतन स्कूल के 150 बच्चों को स्कूली गणवेश एवं अध्ययन सामग्री वितरित की। वहीं सामाजिक कार्यकर्ताओं तरल सोलंकी एवं सुमित शर्मा ने भीषण गर्मी में नंगे पाँव चलने वाले जरूरतमंदों को चप्पल वितरित कर मानवता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। खरोरा निवासी हितेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल भेंट कर सेवा के इस पावन दिन को और भी विशेष बना दिया। रायपुर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, पूजा-अर्चना एवं प्रसादी भंडारे का आयोजन हुआ, जिसने इस दिन को धर्म और सेवा के महापर्व में परिवर्तित कर दिया।
समायोजित शिक्षकों के एक बड़े समूह ने श्री अग्रवाल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और समायोजन के मुद्दे पर मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनकी आवाज उठाने हेतु उनका आभार प्रकट किया। शिक्षकों ने कहा कि श्री अग्रवाल के प्रयासों के फलस्वरूप मात्र 23 दिनों में समायोजन का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। धार्मिक एकता और सामाजिक सौहार्द की मिसाल बनते हुए सिख, सिंधी, बंगाली सहित विभिन्न समुदायों के लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में समाज में एकता और समरसता के और सशक्त होने की कामना की।
इस अवसर पर स्काउट्स एंड गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के 28 जिलों में जल एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु साइकिल यात्राएं आयोजित की गईं। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव ने बताया कि यह अभियान पर्यावरणीय जागरूकता को समर्पित रहा। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, "जनता का स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मैं सदैव जनसेवा के पथ पर समर्पित रहूंगा। आप सभी शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के प्रेम, समर्थन और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





