भारत

भतीजी से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी

jantaserishta.com
1 May 2025 6:02 PM IST
भतीजी से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी ने जेल में लगाई फांसी
x

सांकेतिक तस्वीर

वह गमछे के सहारे फंदे से लटका पाया गया.
रांची: झारखंड में पिछले 12 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में तीन युवकों ने खुदकुशी कर ली। पहली घटना दुमका की है, जहां सेंट्रल जेल में बंद एक युवक ने गुरुवार की दोपहर बाथरूम में घुसकर गमछे के सहारे फांसी लगा ली। यह युवक अपनी भतीजी से दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोप में 27 अप्रैल से जेल में बंद था।
सेंट्रल जेल के अधीक्षक कुमार चंद्रशेखर ने बताया कि आरोपी बाथरूम गया था। काफी देर तक वह बाहर नहीं आया तो जेलकर्मी और अन्य कैदी बाथरूम में घुसे। वह गमछे के सहारे फंदे से लटका पाया गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
युवक दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र का रहने वाला था। 27 अप्रैल को जेल लाए जाने के अगले दिन से उसने खाना-पीना छोड़ दिया था। 30 अप्रैल को अधीक्षक के समझाने पर उसने खाना-पीना शुरू किया था। उसने जेल में किन परिस्थितियों में फांसी लगाई, इसकी जांच की जा रही है।
इधर, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के झींकपानी थाना क्षेत्र अंतर्गत सूरजाबासा गांव निवासी हरीश देवगम और पांड्रासाली ओपी क्षेत्र के बादेया गांव के रहने वाले डोडांग बानसिंह ने बुधवार की देर रात अपने-अपने घरों में फांसी लगाकर जान दे दी। इन दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।
बताया गया कि हरीश देवगम बेरोजगारी की वजह से तनाव में रहता था। उनकी पत्नी मनीषा के अनुसार एक सप्ताह पहले हरीश काम की तलाश में रांची गया था। वह काम नहीं मिलने पर परेशान था। बुधवार देर रात उसका शव घर के एक कमरे में फंदे से लटका पाया गया।
खुदकुशी करने वाले तीसरे युवक बान सिंह के बारे में उसकी पत्नी सपना सुमित्रा देवगम का कहना है कि उनकी मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। वह किसी भी वक्त घर से बेवजह कहीं निकल जाता था। बुधवार रात को भी वह कहीं बाहर से लौटा और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। कमरे का दरवाजा तोड़ा गया तो वह फांसी से लटका पाया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story