भारत

STF कर्मचारी से लूटपाट कर चुका शातिर गिरफ्तार, सक्रिय गैंग डी-181 का सदस्य

jantaserishta.com
1 May 2025 5:43 PM IST
STF कर्मचारी से लूटपाट कर चुका शातिर गिरफ्तार, सक्रिय गैंग डी-181 का सदस्य
x
बड़ा एक्शन.
नोएडा: ग्रेटर नोएडा की थाना बीटा-2 पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए डकैती और लूटपाट में लिप्त सक्रिय गैंग के सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी गौरव को जनता फ्लैट सर्विस रोड, थाना क्षेत्र बीटा-2 से गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक चाकू बरामद किया गया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार अभियुक्त गौरव, डकैती में सक्रिय गैंग डी-181 का सदस्य है। इस गैंग का लीडर निखिल है, जो वर्तमान में जेल में बंद है। पुलिस के अनुसार, इस गैंग ने वर्ष 2022 में एक एसटीएफ कर्मचारी से मारुति ईको कार, पिस्टल और वाईफाई डिवाइस लूटने की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था।
गौरव अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर हथियारों के बल पर डकैती और लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। वह लोगों को डरा-धमकाकर उनकी संपत्ति हड़पने की गतिविधियों में भी लिप्त था। उसके खिलाफ थाना बीटा-2 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसमें वह 13 दिसंबर 2024 से फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया है कि गौरव, गौतम बुद्धनगर जिले के रबुपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर गंभीर धाराओं में चार अलग-अलग मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस अब गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है, जिससे इस गैंग के अन्य सदस्यों की जानकारी मिलने की उम्मीद है। इसके साथ-साथ इस बदमाश के आपराधिक रिकॉर्ड्स को खंगाला जा रहा है। नोएडा के आसपास के जिलों में भी इसकी वारदातों के बारे में पुलिस से रिपोर्ट मंगाई जा रही है। इस बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई बड़ी डकैतियों को अंजाम दिया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story