- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Flipkart Sale: महंगे...
Flipkart Sale: महंगे स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट, कुछ देर में शुरू होगी धमाकेदार सेल

flipkart sale फ्लिपकार्ट सेल: Flipkart Freedom Sale 2025 एक अगस्त से शुरू हो रही है जिसमें स्मार्टफोन इलेक्ट्रॉनिक्स और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी। iPhone 16 Galaxy S24 FE Moto Edge 60 Fusion जैसे जबरदस्त फोन्स पर आकर्षक ऑफर्स मिलेंगे। ग्राहकों को बैंक कार्ड डिस्काउंट नो-कॉस्ट EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी मिलेंगे। आइए जानते हैं डील्स।
इस साल का फ्लिपकार्ट फ्रीडम सेल 2025 (Flipkart Freedom Sale 2025) 1 अगस्त से सभी यूजर्स के लिए शुरू हो रही है, जबकि Plus और VIP मेंबर्स को पहले से अर्ली एक्सेस मिल चुका है। ये इंडिपेंडेंस डे थीम पर बेस्ड सेल 7 अगस्त तक चलेगी, जिसमें Apple, Samsung, Nothing, Realme और Vivo जैसे टॉप ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी छूट मिलेगी। फ्लिपकार्ट ने सेल शुरू होने से पहले ही कुछ डील्स को टीज कर दिया है। स्टैंडर्ड प्राइस कट्स के अलावा, कस्टमर्स बैंक कार्ड कैशबैक ऑफर्स, नो-कॉस्ट EMI प्लान्स और एक्सचेंज डील्स का फायदा भी ले सकते हैं।
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट 1 अगस्त को रात 12 बजे (12AM) IST से फ्रीडम सेल 2025 को सभी शॉपर्स के लिए ओपन कर देगी। प्लेटफॉर्म ने ICICI बैंक और BoB कार्ड के साथ पार्टनरशिप की है, जिसके तहत क्रेडिट कार्ड और EMI पर खरीदारी करने पर 10 प्रतिशत तक का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। शॉपर्स नो-कॉस्ट EMI प्लान्स और एक्सचेंज ऑफर्स का भी फायदा उठा सकते हैं। साथ ही, फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स SuperCoins का इस्तेमाल कर एक्स्ट्रा सेविंग्स भी कर सकते हैं।





