छत्तीसगढ़
महिला को जंगल में चार दिन तक बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म, गिरफ्तार
Shantanu Roy
31 July 2025 8:26 PM IST

x
छग
Balrampur. बलरामपुर। जिले में दुष्कर्म की दो सनसनीखेज घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामलों में पीड़िताओं ने साहस दिखाते हुए पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। बलरामपुर जिले के सनवाल थाना क्षेत्र का है, जहां शादी के महज 15 दिन बाद मायके आई एक नवविवाहिता के साथ उसकी जान-पहचान के युवक ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी की पहचान अजय सिंह (23 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अक्सर पीड़िता के मायके के पास स्थित दुकान में आता-जाता था।
जान-पहचान के भरोसे को तोड़ा
घटना 20 जुलाई की शाम करीब 7 बजे की है, जब महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी। उसी दौरान अजय वहां बाइक से पहुंचा और महिला से कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी कर अपनी पत्नी बनाना चाहता है। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो अजय ने उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाया और चूना पाथर के घने जंगलों में ले गया।
चार दिन तक जंगल में बनाया बंधक
जंगल में बने एक कमरे में आरोपी ने महिला को बंधक बना लिया और चार दिनों तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। जैसे-तैसे पीड़िता वहां से छूटकर थाने पहुंची और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी।
आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस
महिला की शिकायत के बाद सनवाल पुलिस ने आरोपी अजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 365 (अपहरण), 506 (धमकी), 342 (ग़ैरक़ानूनी तरीके से बंधक बनाना) और अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया। 29 जुलाई को पुलिस ने अजय को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





