- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- OnePlus 13s के लिए...
प्रौद्योगिकी
OnePlus 13s के लिए पहले अपडेट में जुड़े Gemini AI, विंडोज PC रिमोट एक्सेस के फीचर्स
Tara Tandi
19 Jun 2025 7:55 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल OnePlus ने हाल ही में भारत में OnePlus 13s की बिक्री शुरू की थी। देश में इस स्मार्टफोन के यूजर्स के लिए कंपनी ने OxygenOS 15.0.2.302 को रिलीज करना शुरू कर दिया है। इस अपडेट से OnePlus 13s के लिए कई नए फीचर्स जुड़े हैं। इनमें Gemini AI इंटीग्रेशन और विंडोज PC के लिए रिमोट कंट्रोल एक्सेस शामिल हैं।
इस स्मार्टफोन के यूजर्स अपडेट के बाद Gemini को फंक्शंस के बारे में बताने के लिए वॉयस या टेक्स्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह अलार्म को सेट कर सकता है, ट्रिप्स को चेक कर सकता है और नोट्स बना सकता है। इसका मतलब है कि यूजर्स को इन टास्क के लिए विभिन्न ऐप्स को खोलने की जरूरत नहीं होगी। इसमें नया 'सेव टु माइंड स्पेस' फीचर भी है। इससे यूजर्स अपनी स्क्रीन पर किसी भी चीज को माइंड स्पेस पर मेमोरी के तौर पर सेव कर सकते हैं। यह ऐप ऑटोमैटिक तरीके से यूजर्स के लिए इन मेमोरीज का सार बनाकर उन्हें स्टोर कर देगी। इस अपडेट को मैनुअल तरीके से चेक करने के लिए सेटिंग्स पेज पर 'अबाउट डिवाइस' को चुनें और किसी अपडेट के उपलब्ध होने को देखने के लिए ऊपर ब्लू रिबन पर टैप करें।
आपके विंडोज PC को OnePlus 13s रिमोट तरीके से कंट्रोल कर सकता है। आप अपने फोन से PC की फाइल्स को भी एक्सेस कर सकेंगे। यह हाल के OnePlus 12 अपडेट के समान तरीके से कार्य करता है। इस अपडेट में जून 2025 का Android सिक्योरिटी पैच शामिल है। भारत में इस स्मार्टफोन के यूजर्स इसमें किसी समस्या की रिपोर्ट OnePlus Community App के जरिए दे सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को अपने प्रोफाइल में जाकर 'बग रिपोर्ट' को चुनना होगा। इसके अलावा *#800# पर डायल कर भी समस्या की रिपोर्ट दी जा सकती है।
OnePlus 13s में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया गया है। इसमें 6.32‑इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। यह Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर चलता है। इसमें Google Gemini वॉयस असिस्टेंट जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाले फीचर्स दिए गए हैं।s
TagsOnePlus 13sअपडेट जुड़े Gemini AIविंडोज PC रिमोट एक्सेस फीचर्सOnePlus 13s update brings Gemini AIWindows PC remote access featuresजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





