- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Doogee ने टैबलेट...
प्रौद्योगिकी
Doogee ने टैबलेट सेग्मेंट में नया T30 Max टैब किआ लॉन्च, जानें कीमत
Apurva Srivastav
22 March 2024 11:20 AM IST

x
नई दिल्ली : Doogee ने टैबलेट सेग्मेंट में नया T30 Max टैब लॉन्च किया है जो कि तगड़े स्पेसिफिकेशंस के साथ आता है। इसमें 4K डिस्प्ले है, 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। रियर में टैबलेट में दो कैमरे कंपनी ने दिए हैं। प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जबकि दूसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का है। डिवाइस आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आता है। डूगी मैक्स 30 टैबलेट में MediaTek Helio G99 चिप है। जिसके साथ 8GB रैम, 512GB स्टोरेज की पेअरिंग दी गई है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,800mAh की है। इसमें कंपनी ने स्टाइलस पेन का सपोर्ट भी दिया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Doogee T30 Max price
Doogee T30 Max टैबलेट की कीमत यूं तो 329 डॉलर बताई गई है लेकिन कंपनी फिलहाल इसके साथ एक कूपन ऑफर दे रही है, जिसके बाद इसे 296 डॉलर (लगभग 24,600 रुपये) में खरीदा जा सकता है। हालांकि भारतीय कीमत की बात करें तो कंपनी के अधिकारिक ऑनलाइन रिटेल स्टोर Doogeemall पर इसे 27,337 रुपये में लिस्ट किया गया है। यह तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
Doogee T30 Max specifications
Doogee T30 Max टैबलेट में 12.4 इंच का 4K IPS डिस्प्ले पैनल दिया गया है। इस डिवाइस की मोटाई 7.9mm है। इसमें 1000:1 कंट्रास्ट रेश्यो दिया गया है। कंपनी इसके साथ स्टाइलस भी दे रही है। कंटेंट व्यूइंग की बात करें तो डिवाइस में Widevine L1 सर्टिफिकेशन दिया गया है। जिससे कि इसमें ओटीटी प्लेटफॉर्म्स जैसे Netflix, Prime Video आदि पर लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 14 के साथ आता है।
डूगी मैक्स 30 टैबलेट में MediaTek Helio G99 चिप है। जिसके साथ 8GB रैम, 512GB स्टोरेज की पेअरिंग दी गई है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 10,800mAh की है। जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। इसमें 20MP का फ्रंट कैमरा है। रियर में टैबलेट डुअल कैमरा कैरी करता है। मेन कैमरा 50MP का और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।
TagsDoogeeT30 Max टैबलॉन्चकीमतT30 Max Tablaunchpriceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





