- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- CMF Phone 2 Pro:...

x
CMF Phone 2 Pro: नथिंग का CMF फोन 2 प्रो जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है। कंपनी की ओर से फोन की लॉन्च तारीख की घोषणा कर दी गई है। इसके बाद सब-ब्रांड नथिंग कंपनी ने भी एक पोस्ट के जरिए सीएमएफ फोन 2 प्रो का टीजर जारी किया है। एक्स अकाउंट पर टीजर जारी करते हुए कंपनी ने सीएमएफ फोन 2 प्रो के रियर पैनल का खुलासा किया है।
CMF फोन 2 प्रो का टीजर जारी
CMF Phone 2 Pro के टीजर से पता चला है कि फोन का डिजाइन पिछले साल के CMF Phone 1 से मिलता जुलता है। हालांकि, इसमें नया टेक्सचर है जो फोन को थोड़ा अलग बना सकता है। शेयर किए गए वीडियो से पता चलता है कि CMF Phone 2 Pro के पैनल में एक स्क्रू है, जो CMF Phone 1 के समान इंटरचेंजेबल बैक पैनल के साथ आ सकता है।
CMF फोन 2 प्रो लॉन्च की तारीख
सीएमएफ फोन 2 प्रो भारत में 28 अप्रैल 2025 को लॉन्च होगा। इसे फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सीएमएफ फोन 2 प्रो के अलावा भारत में नए ऑडियो एक्सेसरीज भी लॉन्च किए जाएंगे। सीएमएफ बड्स 2, सीएमएफ बड्स 2ए और सीएमएफ बड्स 2 प्लस पेश किए जाएंगे।
CMF फोन 2 प्रो की कीमत (अनुमानित)
सीएमएफ फोन 2 प्रो पिछले मॉडल के समान ही बताया जा रहा है। कीमत की बात करें तो उम्मीद है कि सीएमएफ फोन 1 की कीमत इससे ज्यादा होगी। जबकि सीएमएफ फोन 1 की कीमत करीब 14,999 रुपये थी। वहीं, सीएमएफ फोन 2 प्रो को 22 हजार रुपये तक की कीमत के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
CMF फोन 2 प्रो स्पेसिफिकेशन (अपेक्षित)
CMF Phone 2 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन के साथ आ सकता है। यह फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज वेरिएंट के साथ आ सकता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7400 प्रोसेसर हो सकता है। फोन 50MP के मुख्य रियर कैमरे के साथ आ सकता है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी और 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक सीएमएफ फोन 2 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि नहीं की है।
TagsCMF Phone 2 Proलॉन्चCMF Phone 2 Prolaunchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





