- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Check AQI: कितनी...
प्रौद्योगिकी
Check AQI: कितनी प्रदूषित है शहर की हवा, Google Maps पर ऐसे करें पता
Sarita
23 Nov 2025 9:34 AM IST

x
Check AQI: सर्दियों का मौसम आ गया है और इसके साथ-साथ प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में घर से बाहर निकलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। बहुत से लोगों को कामकाज के चलते एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ता है। अब आप गूगल मैप्स पर किसी शहर के रास्तों के साथ-साथ वहां की वायु गुणवत्ता की जानकारी ले सकते हैं। गूगल मैप्स ने भारतीय यूजर्स के लिए एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) की सुविधा शुरू कर दी है। इससे प्रदूषण की रियल-टाइम जानकारी मिलती है और यह फैसला ले सकते हैं कि शहर में आपको आउटडोर गतिविधियों में कितना रहना है। यह फीचर गूगल मैप्स के मोबाइल ऐप और डेस्कटॉप वर्जन, दोनों पर उपलब्ध है। इस पर अलग-अलग कलर के जरिए बताया जाता है कि कहां हवा की क्वालिटी कैसी है।
Google Maps कैसे जांच करता है AQI?
गूगल मैप्स पर AQI की जांच करना बहुत आसान है। यह सुविधा Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। किसी जगह पर कितना प्रदूषण है, यह बताने के लिए एक नंबर और रंगीन कोड सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। 0 से 50 तक AQI रेंज 'गुड' यानी हवा की गुणवत्ता अच्छी दर्शाता है। 51 से 100 की रेंज का मतलब 'सैटिस्फैक्टरी' यानी हवा की गुणवत्ता सही है। 101 से 200 तक रेंज 'मॉडरेट' है। वहीं, 201 से 300 तक रेंज को खराब माना जाता है। 301 से 400 तक रेंज बहुत खराब कैटिगरी में आता है। 401 से 500 तक रेंज 'सिवियर' यानी गंभीर मानी जाती है।
कैसे करें इस्तेमाल?
इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए आपको सबसे पहले गूगल मैप्स ऐप ओपन करना होगा।
सर्च बार में वह जगह डालनी होगी, जहां प्रदूषण की जांच करनी है।
मैप लोड हो जाएगा। अब आपको स्क्रीन पर राइट साइड में सर्च बार के ठीक नीचे 'लेयर्स' का आइकन दिखेगा।
इस पर टैप करें। ऐसा करते ही एक मेन्यू ओपन हो जाएगा।
यहां 'एयर क्वालिटी' को चुनें।
अब मैप पर आपके द्वारा डाले गए इलाके और आस-पास के क्षेत्रों के लिए AQI रीडिंग दिखाई देने लगेगी। आप मैप पर किसी भी लोकेशन या रंगीन हिस्से पर टैप करके AQI का पूरी डेटा देख सकते हैं।
TagsCheck AQIप्रदूषितशहरहवाGoogle Maps Check AQIpolluted city airGoogle Maps जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





