- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- iPhone 16 Pro खरीदना...

x
iPhone 16 Pro नई दिल्ली। iPhone 16 Pro तो अभी रिव्यू के लिए आया है लेकिन पिछले 4 सालों से मैं आई प्रो मॉडल्स ही इस्तेमाल कर रहा हूं और iPhone 16 Pro को इस्तेमाल करते हुए मुझे 3 महीने हो चुके हैं और पिछले तीन महीनों में मुझे यह कितना अलग लगा है और इससे पहले जो मैं iPhone 15 Pro इस्तेमाल कर रहा था उसके मुकाबले कितना अलग है आपको इस रिव्यू में पता चल जाएगा।
लुक्स और डिजाइन
ये तो आप सभी लोग जानते ही हैं कि एप्पल अपने डिजाइन को लेकर काफी स्लो है। यानी एक डिजाइन लाने के बाद उसमें पूरी तरह बदलाव कई सालों बाद देखने को मिलते हैं लेकिन हर साल एप्पल एक ना एक डिजाइन एलिमेंट कुछ ऐसा लाता है जो कि आपके फोन चलाने के अनुभव को ही बदल देता है। 14 प्रो में डायनामिक आइलैंड आया, 15 प्रो में एक्शन बटन और अब 16 प्रो में कंपनी ने कैमरा कंट्रोल बटन दे दिया है। अब यह कैप्चर बटन किस काम का है इसके बारे में तो बाद में बताएंगे लेकिन 15 प्रो के मुकाबले कितना अलग है यह जरूर बता देते हैं।
15 प्रो के मुकाबले थोड़ा चौड़ा और लंबा हुआ है। इसी वजह से इसका वजन भी थोड़ा बढ़ गया है। इसके अलावा यह डिवाइस IP68 रेटेड भी है यानी आप इसे 1.5 मीटर पानी की गहराई में 30 मिनट तक डाल के रखेंगे तब भी इसे कुछ नहीं होगा। स्टेनलेस स्टील के मुकाबले 16 प्रो टाइटेनियम एलॉय फ्रेम के साथ आता है जिसके चलते यह बेहतर स्क्रैच और ड्रॉप रेसिस्टैंस के साथ आता है। चार कलर ऑप्शन्स में यह स्मार्टफोन आता है – नैचुरल टाइटेनियम, व्हाइट टाइटेनियम, ब्लैक टाइटेनियम और एक नए डेजर्ट टाइटेनियम। हमारे पास नैचुरल टाइटेनियम मौजूद है।
डिस्प्ले और व्यूइंग अनुभव
Apple iPhone 16 Pro में iPhone 14 Pro और 15 Pro के मुकाबले थोड़ी बड़ी लंबी डिस्प्ले मिलती है। इसमें 6.3 इंच की OLED स्क्रीन के साथ 120 Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है और 2,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस। साथ ही इसमें एप्पल की अप्रेडेड सेरामिक शील्ट प्रोटेक्शन भी दी जा रही है। अब 15 प्रो से तुलना करेंगे तो आपको बहुत ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलेगा साइज में थोड़ा बदलाव और बेजेल्स कम कर दिए गए हैं। यानी अब ज्यादा बेहतर स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो देखने को मिलता है। डिस्प्ले काफी बढ़िया काम करती है। इसे मैं प्राइमरी फोन के तौर पर इस्तेमाल कर रहा हूं और वाकई स्क्रीन की ऑटो-ब्राइटनेस एडजस्टमेंट कमाल की है। कलर एकदम रियल नजर आते हैं। कुल मिलाकर अगर आप इसमें HDR और 4k कॉन्टेंट भी देखेंगे तो आपको आईफोन 16 प्रो से जबरदस्त व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलेगा।
सबसे पावरफुल एप्पल फोन
iPhone 16 Pro मॉडल्स में एप्पल ने A18 प्रो बायोनिक चिप का इस्तेमाल किया है। अब एप्पल के मुताबिक यह आईफोन में आने वाला सबसे पावरफुल चिपसेट है। नई चिप एप्पल के 3 nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है और यह 6-कोर जीपीयू और 16-कोर न्यूरल इंजन के साथ आती है। पुरानी A17 चिप के मुकाबले यह 15 पर्सेंट ज्यादा तेज हुई है साथ ही AI से जुड़े टास्क यह 17 फीसदी तेज करती है और 20 फीसदी एनर्जी एफिशियंट है। म्ल्टीटास्किंग के दौरान किसी तरह की कई दिक्कत नहीं आती और मैंने हाई सेटिंग्स पर लगातार कॉल ऑफ ड्यूटी काफी देर तक खेला। परफॉर्मेंस में तो किसी तरह की दिक्कत देखने को नहीं मिली लेकिन 30 मिनट बाद फोन थोड़ा गर्म होता हुआ जरूर नजर आया और यह सिर्फ गेमिंग के दौरान ही नहीं अगर आप OTT पर मूवीज देख रहे हैं तब भी फोन गर्म होता हुआ दिखाई दिया है। A18 Pro Bionic chip एप्पल का अब तक का सबसे ज्यादा battery-efficient चिपसेट है। बैटरी बैकअप आपको डीसेंट मिलता है। दूसरा बेनिफिट इस चिपसेट के साथ एप्पल इंटेलिजेंस को लेकर है, जिसके चलते आपको एप्पल की अलग AI दुनिया देखने को मिलती है। iOS 18 मिलता है तो इसमें आप एप्स इधर-उधर कर सकते हैं, विजेट्स रिसाइज कर सकते हैं, रंग बदल सकते हैं। साथ ही कॉल रिकॉर्डिंग आ गया है और नया वॉयसमेल फीचर मिलता है जिसमें आप अग्रेजी भाषा के मैसेज रिकॉर्ड करके लाइव ट्रांसक्रिप्शन कर सकते हैं।
कैमरा परफॉर्मेंस
कैमरा क्वालिटी और नए कैप्चर बटन की बात करें तो यह कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए कंपनी ने दिया है। हालांकि, मुझे 3 महीने के आस-पास इस्तेमाल करते हुए हो गया है और मैंने इस बटन का इस्तेमाल काफी कम किया। मतलब मुझे इस्तेमाल करने की जरूरत ही नहीं पड़ी। 2 या 3 बार ही मैंने इसे इस्तेमाल किया होगा। अब इस कैप्चर बटन में क्या है…
– सिंगल क्लिक पर कैमरा एप खुल जाएगी
– दूसरे क्लिक पर फोटोस क्लिक हो जाएगी
– क्लिक और होल्ड करने से वीडियो रिकॉर्ड होगी
– हल्के प्रेस करने पर जूम कंट्रोल कर सकते हैं
– दो बार हल्का प्रेस करोगे तो एक्सपोजर, डेप्थ और प्रोटोग्राफी के स्टाइल्स चुन सकते हो
– और स्लाइड करोगे तो अलग-अलग ऑप्शन्स में जा सकते हो
अब आईफोन का कैमरा तो आपको पता ही है कितना जबरदस्त रहता है। हालांकि, 16 प्रो और 15 प्रो की फोटो क्वालिटी में आपको कोई देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि, मेन कैमरा 48 MP का है जिसमें बड़ा सेंसर है। इतना बड़ा कि आप 4K और 120 FPS में वीडियो शूट कर सकते हैं। अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी अब 48 MP के साथ अपग्रेड कर दिया है जिसके चलते आप मैक्रो शॉट्स ले सकते हैं। इसके अलावा 12 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर दिया है जो कि अब 5X ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करता है, पहले ये सिर्फ आपको आईफोन प्रो मैक्स में मिल रहा था।
कुल मिलाकर जिस हिसाब से फोन के कैमरे की क्षमता है वह लोगों को काफी पसंद आ रही हैं खासकर क्रिएटर्स और फोटोग्राफर्स जो अपना कॉन्टेंट शूट करने के लिए सिर्फ आईफोन इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।
आईफोन 16 प्रो में आपको सेल्फी के लिए फ्रंट में 12 मेगापिक्स्ल सेंसर मिल जाता है, जिसकी क्वालिटी आपको पसंद आती ही हैं।
काफी डीटेल्ड पिक्चर्स आप देख सकते हैं, हर लाइट कंडीशन में आपको नैचुरल कलर्स देखने को मिलते हैं। स्टिल फोटोग्राफी के मामले में आप इस स्मार्टफोन से निराश नहीं होने वाले। इतना ही नहीं, वीडियो क्रिएटर्स जिन्हें हाई-रेश्योल्यूश पर शूट करना पसंद है उनके लिए 4K 120fps अब तक का सबसे बेहतर कैमरा अपग्रेड है। स्लो-मोशन शॉट्स भी काफी जबरदस्त देखने को मिलते हैं।
अब वीडियो क्वालिटी की बात हो रही है तो 16 प्रो में एप्पल ने चार माइक्रोफोन्स का इस्तेमाल किया है जिसका नाम ऑडियो मिक्स है। यानी आप इन-बिल्ड माइक्रोफोन से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं और स्मार्टफोन में ही फोटोज ऐप्प में जाकर बैकग्राउंड की आवाज को हटा सकते हैं। वाकई कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए यह काफी मददगार फीचर है। अब इस फीचर का इस्तेमाल आप सिर्फ आईफोन 16 प्रो और प्रो मैक्स से शूट की गईं वीडियो में ही कर सकते हैं। ऐसा नहीं कि 15 प्रो में आपने वीडियो शूट की और फिर 16 प्रो में इस फीचर का इस्तेमाल कर सकें।
TagsiPhone 16 Pro खरीदनाफायदे सौदाफीचर्सBuying iPhone 16 ProBenefitsDealsFeaturesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





