भारत

भयंकर भीड़! इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने पर सोने की कील, ज्वेलर्स ने दुकान के प्रमोशन के लिए अनोखी तरकीब निकाली

jantaserishta.com
2 March 2025 5:26 PM IST
भयंकर भीड़! इंस्टाग्राम पेज को फॉलो करने पर सोने की कील, ज्वेलर्स ने दुकान के प्रमोशन के लिए अनोखी तरकीब निकाली
x
देखें वीडियो.
कानपुर: लोग अपनी दुकानों के प्रमोशन के लिए जमकर प्रचार करते हैं, लेकिन कानपुर में एक ज्वेलरी शॉप के मालिक ने अपनी दुकान के प्रचार के लिए अनोखा तरीका अपनाया. उसने ऐलान किया कि जो मेरी दुकान की रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करेगा और फॉलो करेगा, वह रील मुझे दिखाकर फ्री में सोने की एक कील ले सकता है. दुकानदार के इस ऐलान पर उसकी दुकान पर महिलाओं, बुजुर्गों, युवकों की भीड़ लग गई. महिलाएं दुकान पर पहुंच गईं और अपने फोन से रील बनाकर शेयर करके सोशल मीडिया अकाउंट दिखाने लगीं.
दरअसल, कानपुर के बर्रा इलाके में अमित निगम की चित्रांश ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है. दुकान मालिक अनिल निगम ने अपनी दुकान का प्रचार करने के लिए तरीका अपनाया. उन्होंने प्रचार किया कि जो मेरी दुकान की रील बनाकर उसे सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर करेगा, और फॉलो करेगा, वह अपना फोन मुझे दिखाकर मेरी दुकान से सोने की एक कील फ्री में ले सकता है. यह सुनते ही इलाके की महिलाओं में दुकान पहुंचने की होड़ लग गई. अपने बेटों और बेटियों के साथ महिलाएं पहुंचीं और मोबाइल से दुकान की रील बनाई. रील को सोशल मीडिया पर शेयर करने लगीं.
आलम यह था कि फ्री में सोने की कील लेने के लिए कई युवक भी दुकान में पहुंच गए. कई बुजुर्ग महिलाएं अपने नाती पोतों के साथ दुकान पर पहुंचीं. दुकान के बाहर मेले जैसा नजारा हो गया. भीड़ नजर आने लगी. हर आदमी दुकान की रील बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करने लगा और अकाउंट दुकान में दिखाकर सोने की कील लेने लगा. जिन महिलाओं को सोने की कील मिल गई, वे बेहद खुश नजर आईं. सबको सोने की कील दिखाती रहीं.
इस मामले को लेकर महिलाओं का कहना था कि हम सोशल मीडिया पर वैसे ही रील बनाते हैं. अगर कोई हमें फ्री में सोने की कील दे रहा है और केवल उसकी दुकान की रील शेयर करनी है तो क्या बुरी बात है. वहीं दुकान के मालिक अनिल निगम का कहना था कि कई लोग अपनी दुकान के प्रचार के लिए तरह-तरह से प्रमोशन करने के लिए तरीके अपनाते हैं. काफी पैसे खर्च करते हैं. मैंने भी सोचा कि क्यों न अपनी दुकान का प्रमोशन करने के लिए जनता को ही लाभ दिया जाए. इसलिए मैंने ऐसा प्रयोग किया, जो लोग मेरी दुकान पर आकर मेरी दुकान की रील शेयर करने का अकाउंट दिखा रहे हैं, उन सबको हमने एक-एक सोने की कील दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story