प्रौद्योगिकी

BSNL :जानिए इस कंपनी का खास ऑफर

Sarita
3 Aug 2025 8:08 AM IST
BSNL :जानिए इस कंपनी का खास ऑफर
x
BSNL: बीएसएनएल ने एक नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, जो सीमित समय के लिए है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इस प्लान की जानकारी साझा की है। कंपनी ने इस प्लान को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पेश किया है, जो खास ऑफर्स के साथ आता है। कंपनी ने इस प्लान को फ्रीडम ऑफर के तहत पेश किया है, जिसमें डेटा, कॉलिंग और अन्य फायदे मिलते हैं। इसमें आपको डेली 2GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान की डिटेल्स।
30 दिनों की मिलेगी वैलिडिटी
बीएसएनएल फ्रीडम ऑफर की कीमत 1 रुपये है और यह 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस दौरान उपभोक्ताओं को रोजाना 2GB डेटा मिलेगा, जो 4G होगा। इसके अलावा कंपनी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और डेली 100 SMS भी दे रही है। FUP लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40Kbps हो जाएगी। बीएसएनएल फ्री में 4G सिम कार्ड दे रहा है। उपभोक्ता बिना किसी अतिरिक्त खर्च के फ्रीडम ऑफर के तहत फ्री 4G सिम कार्ड पा सकते हैं। ध्यान रहे कि ये ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं। यह प्लान केवल नए बीएसएनएल उपभोक्ताओं के लिए है। यानी पुराने ग्राहकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
यह ऑफर कब से कब तक उपलब्ध होगा?
यह प्लान 30 दिनों के लिए होगा। इसका लाभ आपको 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच ही मिलेगा। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको बीएसएनएल कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा। अभी यह पता नहीं चला है कि फ्रीडम ऑफर डोरस्टेप सिम कार्ड डिलीवरी वाले उपभोक्ताओं के लिए भी उपलब्ध होगा या नहीं। आप नया कनेक्शन लेते समय या किसी अन्य कनेक्शन से बीएसएनएल में पोर्ट करते समय भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। बीएसएनएल दूरसंचार क्षेत्र में अपनी स्थिति बेहतर करने पर काम कर रहा है। कंपनी अगले साल तक अपनी 5G सेवा भी शुरू कर सकती है। हालाँकि, इसके लिए कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है।
Next Story