- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Boltt Ace 5G, Evo 4G...
प्रौद्योगिकी
Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
Tara Tandi
18 Aug 2026 11:11 AM IST

x
नई दिल्ली: वियरेबल्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Boltt जल्द ही स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने Boltt Ace 5G और Evo 4G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। इन स्मार्टफोन्स का डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। Boltt Ace 5G और Evo 4G में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) से जुड़े कुछ फीचर्स दिए जाएंगे। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी। Boltt Ace 5G में USB Type-C पोर्ट के जरिए 18 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। Boltt Ace 5G में Boltt Evo 4G की तुलना में प्रीमियम फीचर्स होंगे।
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Boltt Ace 5G और Boltt Evo 4G की लिस्टिंग हुई है। इन स्मार्टफोन्स में 6,000 mAh की बैटरी होगी। Boltt Ace 5G में USB Type-C पोर्ट के जरिए 18 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इस स्मार्टफोन के बॉक्स में 18 W का चार्जर दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में ओवरचार्जिंग, शॉर्ट सर्किट और वोल्टेज फलक्चुएशन के खिलाफ प्रोटेक्शन होने की जानकारी दी गई है। Boltt का दावा है कि ये स्मार्टफोन्स 500 से ज्यादा चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी का 80 प्रतिशत परफॉर्मेंस बरकरार रहेगा।
Boltt Ace 5G में 6.79 इंच HD+ डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। Boltt Evo 4G में 6.78 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 600 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ मिलेगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स में फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले पर होल-पंच कटआउट है। इन स्मार्टफोन्स को 25 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Boltt Ace 5G में Boltt Evo 4G की तुलना में प्रीमियम फीचर्स होंगे।
Boltt Ace 5G में AI के सपोर्ट वाली रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें f/1.8 अपार्चर के साथ 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। Boltt Evo 4G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इन स्मार्टफोन्स के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। Boltt Ace 5G और Boltt Evo 4G में Google AI इमेजिंग फीचर्स होंगे। इन स्मार्टफोन्स में Google Lens और Circle to Search के लिए भी सपोर्ट होगा। Boltt Ace 5G की थिकनेस 9.49 mm की होगी।
Tagsबोल्ट ऐस 5जीईवो 4जीमिलेगी 6000mAh बैटरीजल्द लॉन्चBoltt Ace 5GEvo 4G with 6000mAh battery tolaunch soonजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





