भारत

बीजेपी के राज्य प्रभारियों के नाम का ऐलान

jantaserishta.com
18 Aug 2026 11:08 AM IST
बीजेपी के राज्य प्रभारियों के नाम का ऐलान
x

नई दिल्ली: बीजेपी ने पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव करने के साथ ही चुनावी राज्यों में नई नियुक्तियां कर दी हैं. पार्टी ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है. बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अगुवाई में घोषित नई राष्ट्रीय टीम में कई नए चेहरों को जगह दी गई है, वहीं चुनावी राज्यों की जिम्मेदारी अनुभवी नेताओं को सौंपी गई है.

पार्टी ने विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया है. उनके साथ जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है. तावड़े बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं. उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में से एक है, ऐसे में संगठन की कमान तावड़े को सौंपना अहम माना जा रहा है.
वहीं सतीश पुनिया को पंजाब विधानसभा चुनाव का प्रभारी बनाया गया है. पुनिया भी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं. पंजाब में पार्टी के सामने संगठन को मजबूत करने और चुनावी आधार बढ़ाने की चुनौती है.
तरुण चुग को गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया गया है. चुग राज्यसभा सांसद हैं और पार्टी संगठन में पहले भी अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. गुजरात बीजेपी का मजबूत गढ़ रहा है, ऐसे में आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन की जिम्मेदारी उनके हाथों में देना महत्वपूर्ण है.
यह फेरबदल बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन के कार्यकाल में पार्टी की पहली बड़ी राष्ट्रीय टीम की कवायद मानी जा रही है. पार्टी ने नई टीम में युवा और अनुभवी नेताओं के बीच संतुलन बनाने का दावा किया है. नई टीम में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है, जबकि पूर्व आरएसएस नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
पार्टी ने संगठन महामंत्री बीएल संतोष को बरकरार रखा है. मीडिया की जिम्मेदारी अनिल बलूनी के पास ही रहेगी, जबकि सोशल मीडिया की कमान अब छत्तीसगढ़ के दीपक म्हास्के को दी गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story