- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Boat Rockerz 255: 30...
प्रौद्योगिकी
Boat Rockerz 255: 30 घंटे बैटरी बैकअप के साथ लॉन्च हुआ वायरलेस नेकबैंड
Rounak Dey
29 May 2023 9:24 PM IST

x
पानी में भी नहीं होगा खराब!
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माता कंपनी बोट ने अपने नए टच वायरलेस नेकबैंड Boat Rockerz 255 को भारत में लॉन्च कर दिया है। नेकबैंड को तीन कलर ऑप्शन और Dirac Virtuo ऑडियो सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। वायरलेस नेकबैंड में 30 घंटे का बैटरी बैकअप और ENx एल्गोरिदम के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है। नेकबैंड में 10 मिमी डायनेमिक ग्राफीन ड्राइवर मिलता है। चलिए जानते हैं नेकबैंड की कीमत और फीचर्स के बारे में...
बोट रॉकर्स 255 नेकबैंड को तीन कलर ऑप्शन पिच ब्लैक, डीप ब्लू और टील ग्रीन में पेश किया गया है। इनकी कीमत 1,499 रुपये है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक रिटेल कीमत का खुलासा नहीं किया है। नेकबैंड को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंतरा जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अन्य पार्टनर रिटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
नया लॉन्च किया गया बोट रॉकर्स 255 टच नेकबैंड एक वायरलेस ब्लूटूथ नेकबैंड है जो स्मार्ट टच कंट्रोल के साथ आता है। टच कंट्रोल के साथ यूजर्स ट्रैक बदल सकते हैं, वॉल्यूम एडजस्ट कर सकते हैं, मोड स्विच कर सकते हैं, कॉल का जवाब दे सकते हैं और वॉयस असिस्टेंट को एक्टिवेट कर सकते हैं।
कंपनी के अनुसार, नेकबैंड में डायरेक वर्चुओ (Dirac Virtuo) के साथ spatial ऑडियो की सुविधा है। यह कंपनी के ENx एल्गोरिदम से लैस है, जिसके बारे में दावा है कि यह ब्लूटूथ कॉल के दौरान न्वाइज को कम कर देता है। नेकबैंड के साथ ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है।
इसके अलावा Boat Rockerz 255 टच नेकबैंड में 10 मिमी डायनामिक ग्राफीन ड्राइवर मिलता है। ईयरफोन में 200mAh की बैटरी है और इसके साथ एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे का प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिलता है। नेकबैंड के साथ फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट है, जिसको लेकर दावा है कि इसे केवल 10 मिनट की फास्ट चार्जिंग के साथ 10 घंटे तक चलाया जा सकता है।
इसके अलावा, Boat Rockerz 255 टच में गेमिंग के लिए एक डेडिकेटेड 'बीस्ट मोड' भी है, जो 40ms लो लेटेंसी प्रदान करता है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसके साथ मैग्नेटिक ऑन/ऑफ पावर और वाटर रेसिस्टेंट के लिए IPX5 की रेटिंग मिलती है।
Next Story





