- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- BMW ने पेश किया CE 04...
प्रौद्योगिकी
BMW ने पेश किया CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट, जानें स्पेसिफिकेशंस
Tara Tandi
7 July 2025 8:05 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: लग्जरी कार मेकर BMW की मोटरसाइकिल डिविजन BMW Motorrad ने CE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने CE 04 के नए वेरिएंट में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं। इसे अधिक कलर्स के विकल्पों के साथ लाया गया है। इसके अलावा इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं।
BMW CE 04 का बेस वेरिएंट हल्के व्हाइट यूनि कलर, ब्लैक-ग्रे सीट और क्लीयर विंडशील्ड के साथ है। इसका Avantgrade वेरिएंट Gravity Blue मैटेलिक पेंट और Sao Paulo येलो के कॉम्बिनेशन के साथ है। इसमें ब्लैक या लाइट ग्रे सीट येलो और व्हाइट टेप्स और येलो टिंटेड विंडशील्ड के साथ है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का Exclusive वेरिएंट में Spacesilver मैटेलिक फिनिश दी गई है। इसमें हवा और मौसम से बचाव के लिए बिल्ट-इन हैंड गार्ड्स और हीटेड ग्रिप्स के साथ विंडशील्ड दी गई है। इसमें नए अपहोलस्ट्री मैटीरियल का इस्तेमाल किया गया है। भारत में CE 04 के स्टैंडर्ड वर्जन का प्राइस लगभग 15.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। कंपनी ने इसके नए वेरिएंट या लॉन्च की तिथि के बारे में जानकारी नहीं दी है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 8.5 kW का बैटरी पैक दिया गया है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 130 किलोमीटर की है। कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले 2.3 kW के चार्जर के इस्तेमाल से लगभग 3.30 घंटे में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 0-80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ BMW Wallbox चार्जर का भी विकल्प है। देश के मार्केट में यह सबसे अधिक पावर रेटेड वाला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है।
BMW CE 04 की टॉप स्पीड 120 kmph की है। यह केवल 2.6 सेकेंड में लगभग 50 kmph की स्पीड तक पहुंच सकता है। इसमें एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) स्टैंडर्ड के तौर पर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के फ्रंट पर डबल डिस्क ब्रेक अप और रियर में सिंगल डिस्क है। CE 04 की लिक्विड-कूल्ड, पर्मानेंट-मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर 42 bhp की पावर और 62 Nm का पीक टॉर्क दे सकती है। इसकी 10.25 इंच TFT कलर स्क्रीन ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ है इसके नए वेरिएंट पहली बार इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अंदर नेविगेशनल मैपिंग को देखा जा सकता है। इससे किसी अतिरिक्त डिस्प्ले की जरूरत नहीं होगी। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर ऑटोमैटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ASC) और तीन राइडिंग मोड्स - Eco, Rain और Road हैं। इसके साथ वैकल्पिक 'डायनैमिक पैकेज' लेने पर प्रो राइडिंग मोड जैसे फीचर्स को जोड़ा जा सकता है।
TagsBMW पेशCE 04 इलेक्ट्रिक स्कूटरनया वेरिएंटBMW introduces new variant of CE 04 electric scooterknow specificationsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





