- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 50MP कैमरा,8GB रैम...
प्रौद्योगिकी
50MP कैमरा,8GB रैम वाले Motorola Edge 50 पर बड़ा डिस्काउंट
Tara Tandi
4 Jun 2025 8:03 PM IST

x
Motorola Edge टेक न्यूज़: Motorola Edge 50 पर अच्छा खासा डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप नया मोटोरोला फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो एक बार Motorola Edge 50 पर मिलने वाली डील पर भी नजर डाल सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Edge 50 भारी कीमत में कटौती के साथ लिस्ट किया गया है। ग्राहक बैंक ऑफर से अतिरिक्त डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं पुराना फोन एक्सचेंज में देंगे तो और भी कीमत कम हो जाएगी। यहां हम आपको Motorola Edge 50 पर मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Motorola Edge 50 Offers, Discount
Motorola Edge 50 का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल अगस्त में यह स्मार्टफोन 27,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। बैंक ऑफर की बात करें तो IDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1500 रुपये डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत 20,499 रुपये हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से 7500 रुपये सस्ता मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 16,500 रुपये की बचत हो सकती है।
Motorola Edge 50 Specifications
Motorola Edge 50 में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन पिक्सल, 120hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसके अलावा डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है। Edge 50 एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 एक्सिलरेटेड एडिशन प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 68W टर्बोपावर चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप के लिए Edge 50 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलिफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। वहीं फोन MIL 810H ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ भी आता है।
Tags50MP कैमरा8GB रैमMotorola Edge 50 बड़ा डिस्काउंट50MP camera8GB RAMMotorola Edge 50 big discountजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





