खम्हारडीह थाने के पास महाप्रभु जगन्नाथ की मौसी माता गुंडीचा का घर बनाने हुआ भूमिपूजन

रायपुर। आज रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 3 के तहत नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड क्रमांक 31 के क्षेत्र खम्हारडीह पुलिस थाना के समीप महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी की मौसी माता गुण्डीचा का घर बनाने विधायक निधि मद से 24 लाख रू. की स्वीकृत लागत से नये सामुदायिक भवन का निर्माण एवं विकास कार्य श्रीफल फोडकर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन करते हुए कार्यारंभ किया। रायपुर उत्तर विधायक ने उत्तर विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम जोन 3 के नेताजी सुभाषचंद्र बोस वार्ड अंतर्गत वृंदावन कालोनी में 5 लाख की लागत से नया सामुदायिक भवन और 5 लाख की लागत से रंगमंच निर्माण हेतु भूमिपूजन करके कार्यारंभ कराया।
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने जोन 3 जोन कमिष्नर रमेष जायसवाल को महाप्रभु जगन्नाथ की मौसी माता गुण्डीचा का घर बनाने नया सामुदायिक भवन तैयार करने का कार्य जोन स्तर पर सतत माॅनिटरिंग करते हुए उच्च स्तरीय गुणवत्ता सहित प्राथमिकता के साथ दिसम्बर 2025 तक शत - प्रतिशत पूर्ण करवाने के निर्देश दिये, ताकि वर्ष 2026 के श्री रथ यात्रा महापर्व में महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी अपने गायत्री नगर धाम से पौराणिक परंपरा अनुसार निकलकर अपनी मौसी जी माता गुण्डीचा के निवास में पहुंचकर विश्राम कर समस्त भक्तजनों, आम जनता पर कृपा रायपुर शहर में बरसायें। उत्तर विधायक ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद से महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की मौसी जी माता गुण्डीचा का घर बनाने प्रयास सतत जारी रहा। तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा इस हेतु भूमि का आबंटन किया गया। उसके बाद आज उक्त सामुदायिक भवन निर्माण हेतु कार्य का प्रारंभ किया गया है। इस हेतु उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने मंच में अपने गुरूजी पंडित छगन लाल तिवारी का दुपट्टा प्रदत्त कर सम्मान करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के गुरूजी पंडित छगन लाल तिवारी ने सभी नागरिको को महाप्रभु जगन्नाथ जी की मौसी जी माता गुण्डीचा का घर बनाने नये सामुदायिक भवन का निर्माण प्रारंभ होने पर हार्दिक बधाईयां दी । उन्होने कहा कि रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा जनप्रतिनिधि के रूप में प्रारंभ से समाज के सर्वहारा वर्ग के कल्याण हेतु समर्पित भाव से सेवा देते आये है। उन्होने कहा कि महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का गायत्री नगर स्थित पवित्र धाम पुरंदर मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र है, जहां महाप्रभु की कृपा आम जनता पर बरसती है। इसी कारण उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को महाप्रभु की कृपा से विधानसभा चुनाव में विजयी होने का पूर्वाभास हो गया था । उन्होने उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा के जनहितैषी कार्यो को सराहा।





