- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Keeway स्कूटर में ARAS...

Technology: हंगरी की टू-व्हीलर कंपनी Keeway ने भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर Hypevolt-R लॉन्च कर दी है। यह स्कूटर प्रीमियम सेगमेंट में पेश की गई है और इसे खास तौर पर लंबी रेंज, एडवांस टेक्नोलॉजी और हाई परफॉर्मेंस राइडिंग को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। भारत में इसका मुकाबला TVS X और Ather 450 Apex जैसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से माना जा रहा है।
Keeway Hypevolt-R का डिजाइन मैक्सी-स्टाइल लुक पर आधारित है, जो शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसके फ्रंट में ट्विन वर्टिकल प्रोजेक्टर हेडलैंप और L-शेप LED DRLs दिए गए हैं, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक लुक देते हैं। पीछे की तरफ U-शेप LED लाइट बार स्कूटर को और भी आकर्षक बनाता है। इसमें चौड़ी और लंबी सीट दी गई है, जिससे राइडिंग आरामदायक हो जाती है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 12 kW की पावर जनरेट करती है। यह स्कूटर सिर्फ 2.3 सेकंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ लेता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 115 km/h है। इसमें Eco, Normal और Sport जैसे तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं, जिससे राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से परफॉर्मेंस चुन सकता है।
बैटरी की बात करें तो Hypevolt-R में ड्यूल 5 kWh रिमूवेबल बैटरी पैक दिए गए हैं। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 180 किलोमीटर की IDC रेंज देता है। खास बात यह है कि इन बैटरियों को 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज होने में करीब 3 घंटे का समय लगता है, जिससे यह फास्ट चार्जिंग सेगमेंट में भी मजबूत विकल्प बन जाता है।
इस स्कूटर में Advanced Rider Assistance System (ARAS) दिया गया है, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाता है। इसमें रियर कैमरा दिया गया है, जो पीछे की ट्रैफिक और आसपास की स्थिति की जानकारी देता है। इसके अलावा 5-इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और ऑटो डे-लाइट एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स भी मौजूद हैं।
सेफ्टी के लिहाज से इसमें डुअल डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ 14-इंच अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं, जो स्टेबिलिटी को बेहतर बनाते हैं।
कीमत की बात करें तो Keeway Hypevolt-R की एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये रखी गई है। इसकी बुकिंग 5,000 रुपये से शुरू की जा सकती है। बाजार में इसका सीधा मुकाबला TVS X (2.66 लाख रुपये) और Ather 450 Apex (1.95 लाख रुपये) से होगा।





