प्रौद्योगिकी

बजट कार सेगमेंट में Renault Kwid की एंट्री

Saba Naaz
3 July 2026 4:23 PM IST
बजट कार सेगमेंट में Renault Kwid की एंट्री
x

Technology: Renault ने भारत में अपनी लोकप्रिय एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid का 2026 अपडेटेड मॉडल लॉन्च कर दिया है। यह कार अब नए फीचर्स, अपडेटेड डिजाइन और CNG विकल्प के साथ बाजार में पेश की गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹4.53 लाख रखी है, जो इसे बजट सेगमेंट में एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

नई Renault Kwid को पहले की तुलना में कई अपडेट्स के साथ पेश किया गया है। हालांकि इसमें बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है और यह पहले की तरह 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ ही आती है। इसके साथ ही CNG ऑप्शन भी उपलब्ध है, जो बढ़ती फ्यूल कीमतों के बीच ग्राहकों को राहत देने का काम करेगा। CNG वेरिएंट की कीमत थोड़ी अधिक रखी गई है, जो अलग-अलग शहरों में अलग हो सकती है।

डिजाइन की बात करें तो नई Kwid में कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिले हैं। इसमें नया फ्रंट लुक, अपडेटेड ग्रिल और बेहतर इंटीरियर फीचर्स शामिल किए गए हैं। कंपनी ने इसे पहले से ज्यादा मॉडर्न बनाने पर जोर दिया है ताकि यह टाटा, मारुति और हुंडई की एंट्री-लेवल कारों को टक्कर दे सके।

फीचर्स के तौर पर इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट कनेक्टिविटी और बेसिक सेफ्टी अपडेट्स दिए गए हैं। साथ ही माइलेज और शहर में ड्राइविंग को ध्यान में रखते हुए इसे खासतौर पर शहरी ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है।

CNG वेरिएंट के जुड़ने से यह कार उन ग्राहकों के लिए और भी उपयोगी हो गई है जो कम रनिंग कॉस्ट वाली गाड़ी चाहते हैं। कंपनी का फोकस इस मॉडल के जरिए बजट सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना है।

बाजार में इसका मुकाबला मारुति एस-प्रेसो, वैगनआर और टाटा टियागो जैसी कारों से रहेगा।

Next Story