प्रौद्योगिकी

Apple India Sales: भारतीयों की वजह से 13% बढ़ा Apple का मुनाफा

Sarita
6 Sept 2025 7:27 AM IST
Apple India Sales:  भारतीयों की वजह से 13% बढ़ा Apple का मुनाफा
x
Apple India Sales: जब भी Apple की कोई नई iPhone सीरीज़ लॉन्च होती है, लोग फ़ोन खरीदने के लिए घंटों लाइन में खड़े नज़र आते हैं, भारत में लोगों में Apple प्रोडक्ट्स को लेकर काफ़ी क्रेज़ है। इस क्रेज़ का असर कंपनी की बिक्री पर साफ़ तौर पर देखने को मिलता है, Apple की सालाना बिक्री की बात करें तो पिछले वित्त वर्ष में कंपनी ने लगभग 9 बिलियन डॉलर (करीब 79,500 करोड़ रुपये) का रिकॉर्ड बनाया। रिकॉर्ड तोड़ बिक्री इस बात का संकेत है कि ग्राहकों के बीच Apple के फ्लैगशिप डिवाइस की मांग दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
इस मामले से वाकिफ़ एक व्यक्ति ने बताया कि कंपनी के रेवेन्यू में 12 महीनों में लगभग 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, कंपनी की बिक्री बढ़ाने के पीछे Apple iPhone का सबसे बड़ा हाथ है, iPhone के अलावा MacBook की भी ग्राहकों के बीच मांग बढ़ी है। जून तिमाही में कंपनी का चीन से रेवेन्यू 4.4 प्रतिशत बढ़ा लेकिन यह केवल दो सालों में इसकी पहली बढ़ोतरी थी। Xiaomi जैसे खिलाड़ियों के कारण Apple ने चीन में अपनी बाज़ार हिस्सेदारी खो दी है। भारत में बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी धीरे-धीरे हर राज्य में अपने रिटेल स्टोर खोल रही है। दिल्ली, मुंबई के बाद अब कंपनी का रिटेल स्टोर बेंगलुरु और पुणे में भी खुल गया है। अब कंपनी नोएडा में भी एक नया आउटलेट खोलने की तैयारी कर रही है और अगले साल की शुरुआत में मुंबई में भी एक और स्टोर खोलने की उम्मीद है। भारतीयों के बीच iPhone को स्टेटस सिंबल के तौर पर देखा जाता है। काउंटरपॉइंट रिसर्च के तरुण पाठक के अनुसार, स्थानीय स्मार्टफोन बाज़ार में iPhone की लगभग 7 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
कंपनी बिक्री बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, जैसे छात्रों के लिए छूट, पुराने उपकरणों पर शानदार एक्सचेंज डिस्काउंट और ग्राहकों को अतिरिक्त लाभ देने के लिए बैंकों के साथ गठजोड़। टिम कुक हमेशा कहते रहे हैं कि भारत कंपनी के लिए सबसे तेज़ी से बढ़ते बाज़ारों में से एक है।
Next Story