प्रौद्योगिकी

अमेरिका की एसयूवी बनाने वाली कंपनी ने रिकॉल की हजारों यूनिट्स

Rounak Dey
30 May 2023 12:35 AM IST
अमेरिका की एसयूवी बनाने वाली कंपनी ने रिकॉल की हजारों यूनिट्स
x
जानें डिटे

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एसयूवी बनाने वाली अमेरिकी कंपनी जीप की ओर से करीब 90 हजार एसयूवी को रिकॉल किया गया है। हम इस खबर में आपको बता रहे हैं कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी ने किस एसयूवी की 90 हजार यूनिट्स को किस खामी की जानकारी मिलने के बाद रिकॉल किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकन कंपनी जीप की ओर से अमेरिका में करीब 90 हजार यूनिट्स को रिकॉल किया गया है। जानकारी के मुताबिक जीप की ग्रैंड चेरोकी और चेरोकी एल की कुल 89372 यूनिट्स को रिकॉल किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ही एसयूवी की 89372 यूनिट्स में संभावित रूप से स्टेयरिंग कॉलम में तकनीकी परेशानी की जानकारी मिलने के बाद सभी यूनिट्स को रिकॉल किया गया है।

Next Story