- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- शुरू हुई अमेजन सेल,...
प्रौद्योगिकी
शुरू हुई अमेजन सेल, स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंस तक, ये हैं टॉप डील्स
Tara Tandi
12 July 2025 7:44 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: Amazon Prime Day Sale Live: अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए लगने वाली साल की सबसे बड़ी सेल अब लाइव है और 14 जुलाई तक चलेगी। तीन दिनों के इस इवेंट में Prime मेंबर्स के लिए सबसे हॉट डील्स सामने आई हैं। खास तौर पर स्मार्टफोन कैटेगरी में भारी बचत देखने को मिल रही है, चाहे आप प्रीमियम फ्लैगशिप चाहें या बजट 5G वेरिएंट। इसी के साथ लैपटॉप, टीवी, होम अप्लायंसेज और गैजेट्स पर भी अट्रैक्टिव ऑफर्स हैं।
Amazon Prime Day Sale के लिए ICICI बैंक और SBI बैंक के साथ साझेदीरी की गई है, जिसके साथ ग्राहकों को 10 प्रतिशत (एक लिमिटेड कैप के साथ) का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा, चुनिंदा कार्ड पर No Cost EMI ऑप्शन होंगे और साथ ही कई प्रोडक्ट्स पर एक्सचेंज बोनस भी है।
Amazon Prime Day Sale: Top smartphone deals
iPhone 15: Prime Day Sale में iPhone 15 को अब तक की सबसे कम कीमत, यानी 57,249 (बैंक ऑफर के साथ) पर खरीदने का मौका है।
Samsung Galaxy S24 Ultra: लॉन्च प्राइस 1,29,999 रुपये से घटकर सेल में 74,999 रुपये है, यानी करीब 55,000 रुपये की बचत हो रही है।
Google Pixel 9 Series: Pixel 9 Pro XL पर लगभग 30% की छूट मिल रही है।
iQOO Neo 10R: बैंक ऑफर सहित 23,499 रुपये में मिल रहा है।
OnePlus 13s: Prime Day में 49,999 रुपये में उपलब्ध है OnePlus का कॉम्पैक्ट फोन।
Samsung Galaxy M16 5G का 8GB RAM मॉडल 10,499 रुपये में सेल पर है, जबकि 6GB मॉडल 14,999 रुपये में मिल रहा है।
Amazon Prime Day Sale: Other deals
Asus Zenbook 14 OLED: Asus ने Prime Day के लिए Zenbook 14 OLED (UM3406KA) का 512GB मॉडल लॉन्च किया है। यह AI-पावर्ड AMD Ryzen प्रोसेसर (लेटेस्ट जनरेशन) के साथ आता है। Amazon पर इसका प्राइस 1,17,990 रुपये था, लेकिन सेल में इसे 89,990 रुपये में पेश किया जा रहा है और बैंक ऑफर के साथ यह केवल 86,990 रुपये में उपलब्ध होगा।
Acer, Lenovo, Dell, HP, ASUS और MSI जैसे ब्रांड्स के हाई-परफॉर्मेंस गेमिंग लैपटॉप्स पर 40% तक की छूट मिल रही है। इसमें Lenovo LOQ, ASUS TUF A15/F15, HP Victus, Acer Nitro V16 और Dell G-series शामिल हैं। साथ ही PS5 Slim, DualSense कंट्रोलर्स और गेमिंग एक्सेसरीज भी डील में हैं।
AirPods Pro 2, Sony हेडफोन, Samsung TVs, Roborock वैक्यूम, और Alexa कंट्रोलड स्मार्ट थर्मोस्टैट्स 50-75% तक की छूट पर उपलब्ध हैं।
Tagsशुरू अमेजन सेलस्मार्टफोन होम अप्लायंसटॉप डील्सAmazon sale startssmartphoneshome appliancestop dealsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





