
x
छग
Durg. दुर्ग। भारत सरकार कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग द्वारा राज्य में एग्रीस्टेक परियोजना अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वेक्षण 2025-2026 के तहत् जिले के 337 ग्राम में खरीफ वर्ष 2025-26 में लगाये गए फसलों का डिजिटल सर्वेक्षण किया जाना है। सर्वेक्षण कार्य हेतु प्रत्येक ग्राम में 20 सर्वेक्षणकर्ताओं की नियुक्ति की जाएगी तथा सर्वेक्षण कार्य किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार गत वर्ष डिजिटल फसल सर्वेक्षण 2024-25 अंतर्गत रबी एवं खरीफ फसलों का सर्वेक्षण किया गया। जिसमें ग्राम से ही सर्वेक्षणकर्ताओं की नियुक्ति की गई थी। इस कार्य हेतु सर्वेक्षणकर्ताओं को प्रति खसरा 10 रूपये की दर से भुगतान किया गया। डिजिटल फसल सर्वेक्षण रबी 2025 के तहत् तहसील धमधा के अंतर्गत 61 ग्राम के कुल 68687 खसरों के डिजिटल सर्वे हेतु 6,86,870 रूपयें की राशि का आबंटन किया गया। धमधा तहसील के ग्राम खिलोरा कलान के रितिक पटेल ने 2229 खसरा का सर्वेक्षण किया जिसके लिए उन्हें 22290 रूपए का भुगतान किया गया। इसी प्रकार ग्राम खैरझिटी ग्राम के आदित्य कुमार वर्मा ने 1645 खसरों का डिजिटल फसल सर्वेक्षण किया।
जिसके लिए उन्हें 16450 रूपए का भुगतान किया गया। इसी क्रम में इस वर्ष जिले के 5 तहसीलों में डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए चयनित सर्वेक्षणकर्ताओं को तहसील अंतर्गत निरीक्षण मण्डल स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी। सर्वेक्षणकर्ताओं को प्रत्येक दिवस 25 खसरा सौंपा जाएगा। कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता के आधार पर अगले दिन के लिए नवीन खसरा आबंटित किया जायेगा। सर्वेक्षण कार्य की कुशलता को देखते हुए किसी दिवस विशेष में बार-बार भी खसरा आबंटित किया जा सकेगा। यह आबंटन पहले आओ, पहले पाओं के सिद्धांत के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए सर्वेक्षणकर्ताओं को प्रति खसरा 10 रूपये की दर से संबद्ध बैंक खातों के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। ज्ञात हो कि सर्वेक्षणकर्ता द्वारा डिजिटल फसल सर्वेक्षण के अंर्तगत की गई प्रविष्टियों का सत्यापन संबंधित राजस्व निरीक्षक द्वारा प्रविष्टि के दो दिन के भीतर किया जाना अनिवार्य होगा एवं सर्वेक्षण अंतर्गत किये गए कार्य की जॉच शीघ्र अतिशीघ्र संबंधित तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा की जाएगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़chhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





