- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Amazon Great Indian...
प्रौद्योगिकी
Amazon Great Indian Festival Sale: ग्राहकों की मौज, OnePlus 13s पर मिलेगी 7000 रुपए की बंपर छूट
Sarita
20 Sept 2025 9:13 AM IST

x
Amazon Great Indian Festival Sale: Amazon Great Indian Festival Sale के दौरान स्मार्टफोन्स पर बंपर छूट मिलेगी। सेल के दौरान आपके पास OnePlus 13s को ₹7,000 कम में खरीदने का शानदार मौका होगा। ₹7,000 की छूट के अलावा, आप अतिरिक्त बचत के लिए एक्सचेंज और बैंक ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं। अगर आप 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले इस फोन को खरीदने के इच्छुक हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि सेल के दौरान यह किस कीमत पर उपलब्ध होगा।
OnePlus 13s Amazon: सेल के दौरान यह फोन इतने में मिलेगा।
OnePlus के इस फ्लैगशिप फोन को ग्राहकों के लिए ₹54,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। सेल शुरू होने से पहले यह फिलहाल ₹54,998 में बिक रहा था, लेकिन सेल के दौरान बैंक ऑफर्स का फायदा उठाने के बाद यह आपको ₹47,999 में मिल जाएगा। इसका मतलब है कि आप OnePlus 13s को उसकी लॉन्च कीमत से ₹7,000 कम में खरीद पाएंगे।
OnePlus 13s के स्पेसिफिकेशन
स्क्रीन: इस स्मार्टफोन में 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट वाला 6.32-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले है, जो HDR10+, डॉल्बी विज़न और HDR विविड को सपोर्ट करता है। आपको इस फ़ोन में 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।
चिपसेट: यह फ्लैगशिप फ़ोन स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट का इस्तेमाल करता है।
बैटरी: 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5850 mAh की शक्तिशाली बैटरी फ़ोन को पावर देती है।
कैमरा: रियर में 50-मेगापिक्सल का Sony LYT-700 कैमरा सेंसर और 2X ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50-मेगापिक्सल का टेलीफ़ोटो कैमरा सेंसर है। फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
कनेक्टिविटी: यह फ़ोन ब्लूटूथ वर्जन 6.0, वाई-फाई 7, डुअल-सिम सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी और सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
इन स्मार्टफोन्स पर भी छूट
Amazon Great Indian Festival सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra, iPhone 15 और OnePlus 13s के साथ-साथ iQOO Neo 10R 5G, Realme Narzo 80 Lite 5G और OnePlus Nord CE 5 5G समेत कई मॉडल्स पर बंपर छूट मिलेगी।
Next Story





