- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Amazon-Flipkart: बड़ी...
प्रौद्योगिकी
Amazon-Flipkart: बड़ी सेल, त्योहारी खरीदारी करते समय न करें ये गलतियां
Sarita
16 Sept 2025 9:17 AM IST

x
Amazon-Flipkart: कुछ ही दिनों में Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर फेस्टिव सीज़न सेल शुरू होने वाली है। कई लोग इस सेल का लंबे समय से इंतज़ार करते हैं ताकि सस्ते दामों पर नए फ़ोन, लैपटॉप और गैजेट्स खरीद सकें। लेकिन इस चक्कर में वे इतने व्यस्त हो जाते हैं कि छोटी-छोटी ज़रूरी चीज़ों पर ध्यान ही नहीं देते। नतीजा यह होता है कि बाद में यही लापरवाही जेब पर भारी पड़ जाती है। तो आइए आपको बताते हैं ऐसी 5 गलतियाँ, जो फेस्टिव सीज़न की शॉपिंग करते समय बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।
बजट तय करके ही शॉपिंग करें:
शॉपिंग से पहले सबसे पहली और ज़रूरी बात है बजट बनाना। अगर आप बिना सोचे-समझे शॉपिंग शुरू कर देंगे, तो खर्चे बेकाबू हो जाएँगे और अंत में आपकी जेब खाली हो जाएगी। इसलिए बेहतर होगा कि पहले ही तय कर लें कि किस चीज़ पर कितना पैसा खर्च करना है, जैसे कि गिफ्ट, डेकोरेशन या अन्य सामान, ताकि बेवजह के खर्चों से बचा जा सके।
डिस्काउंट और सेल के चक्कर में न फँसें:
त्योहारों के दौरान बाज़ार और ऑनलाइन साइट्स पर ऑफर्स की भरमार होती है। कभी फ्लैश सेल, तो कभी सीमित समय के ऑफर दिखाकर आपको झटपट शॉपिंग करने का लालच दिया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि हर ऑफर वाकई फायदेमंद नहीं होता। इसलिए सोच-समझकर फैसला लें कि डील आपके काम की है या कंपनी का कोई मार्केटिंग हथकंडा। ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अक्सर लोग डिस्काउंट पाने की जल्दी में कीमतों की तुलना नहीं करते। कई बार ऐसा होता है कि ऑर्डर करने के बाद पता चलता है कि वही उत्पाद किसी और ऐप पर और भी सस्ता मिल रहा है। बाद में पछताने से बचने के लिए, खरीदारी से पहले दो-तीन शॉपिंग ऐप्स पर कीमतों की तुलना कर लेना बेहतर होगा। इससे आपके काफी पैसे बच सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल सीमित दायरे में करें:
त्योहारों के दौरान अक्सर लोग क्रेडिट कार्ड से खूब खरीदारी करते हैं। उस समय तो मज़ा आता है, लेकिन बाद में यही खर्च सिर पर कर्ज बन जाता है। अगर समय पर बिल नहीं चुकाया गया, तो आपको भारी ब्याज देना पड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि ज़रूरी खरीदारी कैश या डेबिट कार्ड से ही करें, ताकि बाद में कर्ज की टेंशन न झेलनी पड़े।
प्रोडक्ट रिव्यू और विक्रेता रेटिंग देखें:
अगर आप सेल में कोई महंगा सामान खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो बिना कस्टमर रिव्यू पढ़े ऑर्डर करना सही नहीं है। खासकर जब बात फोन, लैपटॉप या इलेक्ट्रॉनिक आइटम की हो, तो दूसरों का अनुभव जरूर देखें। क्योंकि कई बार त्योहारी सीजन में ऑर्डर किया गया सामान खराब निकल जाता है और फिर उसे बदलने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में पूरा मूड खराब हो सकता है। इसके अलावा एक बार विक्रेता की रेटिंग भी जरूर देखें। डिलीवरी या प्रोडक्ट सही न होने पर लोग विक्रेता को कम रेटिंग देते हैं। इसलिए हमेशा कोशिश करें कि अच्छी रेटिंग वाले विक्रेताओं से ही सामान खरीदें।
Next Story





