मनोरंजन

अल्लू अर्जुन ने किया पहले प्यार का खुलासा और श्लोका ने दिया बेटी को जन्म

Rounak Dey
31 May 2023 10:52 PM IST
अल्लू अर्जुन ने किया पहले प्यार का खुलासा और श्लोका ने दिया बेटी को जन्म
x
पढ़ें फिल्म जगत की खबरें

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मनोरंजन की दुनिया में पल-पल नई जानकारियां सामने आती रहती है। फिल्मों से जुड़े अपडेट से लेकर सितारों के पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है। वहीं, अपने मनपसंद कलाकारों और फिल्मों से जुड़ी हर छोटी से छोटी जानकारी पर प्रशंसकों की भी नजर रहती है। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन भर की मनोरंजन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। तो चलिए जानते हैं आज मनोरंजन जगत में क्या कुछ हुआ...

'द केरल स्टोरी' को रिलीज के बाद से ही दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कारोबार भी कर रही है। हालांकि, कई लोग इस फिल्म के कंटेंट पर सवाल उठाते हुए इसका विरोध भी कर रहे हैं। अनुराग कश्यप और कमल हासन के बाद अब इस लिस्ट में नसीरुद्दीन शाह का नाम भी जुड़ गया है।

दक्षिण और नॉर्थ साइड की ऑडियंस के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग एन्जॉय करने वाले अल्लू अर्जुन इन दिनों 'पुष्पा 2' को लेकर सुर्खियों में हैं। जब से सेकेंड पार्ट का ट्रेलर सामने आया है, तब से फैंस के बीच फिल्म को देखने की उत्सुकता बनी हुई है। पैन इंडिया लेवल पर यह फिल्म कब रिलीज होगी, इसकी ऑफिशियल जानकारी तो सामने नहीं आई है, मगर अल्लू अर्जुन की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक नई अपडेट जरूर सामने आई है।

अभिनेत्री नरगिस फाखरी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। एक्ट्रेस को जल्द ही सिल्वर स्क्रीन पर देखेंगे। नरगिस ने अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने बताया है कि इस प्रोजेक्ट की शूटिंग वाराणसी में कर रही हैं।

Next Story