- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Airtel पर 84 दिनों तक...
प्रौद्योगिकी
Airtel पर 84 दिनों तक डेली 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G कॉलिंग
Tara Tandi
22 Feb 2025 1:43 PM IST

x
Airtel टेक न्यूज़ : Airtel और Jio दोनों टेलीकॉम कंपनियां एक दूसरे की कड़ी प्रतिद्वंदी हैं। दोनों ही कंपनियां प्रीपेड प्लान्स के मामले में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में रहती हैं। जियो जहां सस्ती कीमत में ज्यादा डेटा बेनिफिट उपलब्ध करवाने की कोशिश करती है, Airtel भी अपने यूजर्स के लिए इसी तरह के कई किफायती प्लान लाने का प्रयास करती रहती है। आज हम आपको Airtel के एक किफायती प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें लम्बी वैधता, भरपूर डेली डेटा, और कई अन्य बेनिफिट मिलते हैं।
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम ऑपरेटर Airtel ने अपने यूजर्स के लिए कई नए प्लान पोर्टफोलियो में जोड़े हैं। ऐसा ही एक प्लान है 979 रुपये का। यह प्लान यूजर को लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स तो देता ही है, इसके अलवा कई अन्य बेनिफिट्स भी फ्री में देता है। Airtel के Truly Unlimited प्रीपेड प्लान्स में शामिल यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। यानी इस प्लान में यूजर को कंपनी लगभग 3 महीने की वैधता दे रही है। इसे Airtel की ऑफिशियल वेबसाइट, या Airtel Thanks App के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Airtel Rs 979 प्लान यूजर को डेली बेसिस पर 2GB डेटा देता है। यह एक अनलिमिटिड कॉलिंग प्लान है। यानी आप वॉयस कॉलिंग के दौरान अपने चाहने वालों से असीमित बातें कर सकते हैं। इस प्लान में यूजर को 84 दिनों तक रोजाना 100 Free SMS का बेनिफिट मिलता है। साथ ही अगर आपके स्मार्टफोन में 5G सपोर्ट है तो कंपनी अनलिमिटिड 5G डेटा भी इसमें दे रही है।
इस Airtel प्लान में आपको Airtel Xtreme Play Premium का लाभ मिलता है जो 84 दिनों तक वैध होगा। इसमें 22 से ज्यादा OTT ऐप्स पर आप मनोरंजन संबंधी कॉन्टेंट देख सकते हैं। प्लान के साथ आपको Apollo 24|7 Circle का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। साथ ही यूजर को Free HelloTunes का सब्सक्रिप्शन मिलता है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट भी विजिट कर सकते हैं।
TagsAirtel 84 दिनों2GB डेटाअनलिमिटेड 5G कॉलिंगAirtel 84 days2GB dataunlimited 5G callingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





