छत्तीसगढ़

विजय शर्मा ने गृह विभाग की बैठक ली

Nil dhankar
22 Feb 2025 12:36 PM IST
विजय शर्मा ने गृह विभाग की बैठक ली
x

रायपुर। छत्तीसगढ़ वामपंथ उग्रवाद, आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025 के संबंध में बैठक ली। बैठक में आवश्यक चर्चा हुई साथ ही संबंधित विषय में दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम सहित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कैबिनेट बैठक जारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक जारी है, CMO ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित है।

कैबिनेट की बैठक के उपरांत ब्रीफिंग मंत्रालय के भू-तल स्थित S0-12 में होगी | मंत्रालय में प्रवेश गेट नंबर 4 से है।वाहन जनसंपर्क संचालनालय छोटा पारा से दोपहर 12:30 बजे रवाना होंगे।

Next Story