प्रौद्योगिकी

AirPods :सिर्फ ऑडियो सुनने के काम नहीं आएंगे एयरपॉड्स, कैमरा भी मिलेगा, सामने आ गई ऐप्पल की प्लानिंग

Sarita
3 Nov 2025 10:32 AM IST
AirPods :सिर्फ ऑडियो सुनने के काम नहीं आएंगे एयरपॉड्स, कैमरा भी मिलेगा, सामने आ गई ऐप्पल की प्लानिंग
x
AirPods: Apple के AirPods अब सिर्फ़ संगीत और ऑडियो सुनने के लिए ही नहीं रहेंगे। हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने AirPods को अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड दे सकती है, जिसमें एक इंटीग्रेटेड इन्फ्रारेड (IR) कैमरा शामिल होगा। इस कैमरे के जुड़ने से AirPods कई नए AI-पावर्ड और मिक्स्ड-रियलिटी फीचर्स को सपोर्ट कर पाएँगे। रिपोर्ट्स की मानें तो कैमरे वाले AirPods अगले साल लॉन्च हो सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि कैमरे वाले AirPods Pro में एक IR सेंसर होगा। यह iPhones में मिलने वाले TrueDepth सिस्टम जैसा होगा, जो जेस्चर पहचान सकता है और शरीर व सिर की गतिविधियों को ट्रैक कर सकता है। इससे Apple Vision Pro जैसे डिवाइस के साथ इंटरेक्शन आसान हो जाएगा और यूज़र्स को एक इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस मिलेगा। Apple की योजना इन डिवाइस को मौजूदा मॉडल की जगह एक ज़्यादा एडवांस्ड विकल्प के तौर पर पेश करने की है। कंपनी पिछले कुछ समय से अपने प्रोडक्ट्स को अलग-अलग यूज़र्स की ज़रूरतों और बजट के हिसाब से डिज़ाइन कर रही है। इसी प्लानिंग के तहत हाल ही में AirPods 4 को ANC और स्टैंडर्ड वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।
अगले साल के एयरपॉड लाइनअप में पाँच मॉडल शामिल हो सकते हैं
अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अगले साल के एयरपॉड लाइनअप में कुल पाँच मॉडल शामिल होंगे। इनमें कैमरा सेंसर वाला एयरपॉड्स प्रो 3, स्टैंडर्ड एयरपॉड्स प्रो 3, एयरपॉड्स 4 (ANC सपोर्ट और स्टैंडर्ड), और एयरपॉड्स मैक्स मॉडल शामिल होंगे। बढ़े हुए विकल्पों के साथ, यह ऐप्पल का अब तक का सबसे महंगा एयरपॉड लाइनअप भी हो सकता है। यह इस बात का भी संकेत है कि ऐप्पल अलग-अलग उत्पादों के ज़रिए वियरेबल बाज़ार में अपनी स्थिति मज़बूत करने की कोशिश कर रहा है।
Next Story