- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Ai+ Nova 2 Pro 5G...
प्रौद्योगिकी
Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
Tara Tandi
19 Jun 2026 7:09 PM IST

x
नई दिल्ली: Ai+ Nova 2 Pro 5G की लॉन्च डेट कंपनी ने रिवील कर दी है। फोन अगले हफ्ते में लॉन्च के लिए तैयार है। Nova 2 Pro 5G को कंपनी ने लॉन्च डेट के साथ टीज किया है और फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। टीजर के साथ में कंपनी ने इसके कुछ महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया है। फोन में बड़े डिस्प्ले के साथ ही बड़ी बैटरी भी होगी। फोन में डुअल AI कैमरा होगा जिसमें कई एआई फीचर्स का सपोर्ट मिलने वाला है। आइए जानते हैं विस्तार से फोन के लॉन्च से पहले सभी खास बातें।
Ai+ Nova 2 Pro 5G Launch Date in India
Ai+ Nova 2 Pro 5G की लॉन्च डेट कंपनी ने कंफर्म कर दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने अधिकारिक हैंडल से कंपनी ने फोन के लॉन्च का टीजर जारी किया है। 22 जून को दोपहर 12 बजे यह फोन रिलीज किया जाएगा। एक्सक्लूसिव तौर पर फोन Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकेगा। टीजर के साथ में कंपनी ने कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा भी किया है।
Ai+ Nova 2 Pro 5G Price in India (Expected)
Ai+ Nova 2 Pro 5G की भारत में कीमत का खुलासा कंपनी ने नहीं किया है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फोन की कीमत 12 हजार से 15 हजार रुपये के बीच में हो सकती है। फोन में 4 जीबी रैम से लेकर 6 जीबी रैम तक के वेरिएंट्स देखने को मिल सकते हैं जिनमें 128 जीबी, या 256 जीबी तक स्टोरेज आने की संभावना है। फोन को कंपनी कई शेड्स में पेश कर सकती है जिसमें पिंक, ब्लैक और सी ग्रीन जैसे ऑप्शन मिल सकते हैं।
Ai+ Nova 2 Pro 5G Specifications
Ai+ Nova 2 Pro 5G के कई स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कंपनी ने टीजर में किया है। फोन में 6.9 इंच का FHD+ डिस्पले होगा। रियर साइड में कंपनी ने स्मार्ट लाइट्स नाम से एक खास फीचर दिया है जो पहली बार किसी फोन में इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें अलग-अलग रंगों में लाइट्स दिए गए हैं जो म्यूजिक के साथ सिंक हो सकते हैं। इस फोन में कंपनी ने ऑक्टाकोर चिपसेट का इस्तेमाल किया है। जिसमें चार A78 कोर 2.4GHz पर क्लॉक हैं और चार A55 कोर 2.0GHz पर क्लॉक किए गए हैं।
फोन में रियर साइड में डुअल AI कैमरा दिया गया है। यह खास AI फीचर्स से लैस होकर आने वाला है। मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसमें Sony IMX 582 सेंसर दिया गया है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का AI कैमरा दिया गया है। फोन में 6000mAh बैटरी होगी जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट होगा।
TagsAi+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून6000mAh बैटरी48MP AI कैमरा लैसAi+ Nova 2 Pro 5G launchingon June 22; equipped witha 6000mAh battery anda 48MP AI camera.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





