प्रौद्योगिकी

AI चैटबॉट्स: पहले मजा, बाद में अकेलापन, समझे

Uma Verma
25 March 2025 1:03 PM IST
AI चैटबॉट्स: पहले मजा, बाद में अकेलापन, समझे
x

टेक्नोलॉजी | आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल से लोगों की जिंदगी आसान हो रही है, लेकिन हाल ही में आई एक स्टडी ने AI चैटबॉट्स के साइड इफेक्ट्स को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। रिसर्च में पाया गया है कि जो लोग AI चैटबॉट्स का ज्यादा इस्तेमाल कर रहे हैं, वे धीरे-धीरे अकेलापन महसूस करने लगते हैं।

कैसे बढ़ता है अकेलापन?

शुरुआत में AI चैटबॉट्स लोगों को मनोरंजन और भावनात्मक सहारा देते हैं। यूजर्स उन्हें मित्र की तरह ट्रीट करने लगते हैं, क्योंकि ये चैटबॉट्स हर समय उपलब्ध रहते हैं और बिना किसी जजमेंट के बातें सुनते हैं। लेकिन धीरे-धीरे, ये रियल ह्यूमन इंटरेक्शन की जगह लेने लगते हैं, जिससे व्यक्ति का सोशल सर्कल सिमटने लगता है और वह असली रिश्तों से दूर होने लगता है।

स्टडी में क्या मिला?

बातचीत की लत: AI चैटबॉट्स के साथ अधिक समय बिताने वाले लोगों में सामाजिक मेलजोल की कमी देखी गई।
भावनात्मक निर्भरता: लोग AI को कंफर्ट ज़ोन मानने लगते हैं, जिससे असली इंसानों से बातचीत कम हो जाती है।
मेंटल हेल्थ पर असर: कुछ लोगों में डिप्रेशन और एंग्जायटी के लक्षण दिखे, क्योंकि वे असली रिश्तों से कटने लगे थे।

क्या करें बचाव के लिए?

AI चैटबॉट्स का सीमित इस्तेमाल करें और असली दोस्तों से बातचीत बढ़ाएं।
सोशल एक्टिविटीज में भाग लें और डिजिटल से ज्यादा रियल लाइफ इंटरैक्शन को प्राथमिकता दें।
AI को सिर्फ एक सहायक टूल की तरह देखें, न कि भावनात्मक सहारे के रूप में।

AI चैटबॉट्स भले ही काम और एंटरटेनमेंट के लिए बेहतरीन टूल हैं, लेकिन अगर इनका जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जाए, तो यह मेंटल हेल्थ और सोशल लाइफ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। इसलिए संतुलन बनाए रखना जरूरी है!

Next Story