- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- BlackBerry Classic फिर...
प्रौद्योगिकी
BlackBerry Classic फिर से कर रहा एंड्रॉयड फोन के तौर पर वापसी, मिलेंगे मॉडर्न फीचर्स
Tara Tandi
19 Jun 2025 8:01 PM IST

x
Technology टेक्नोलॉजी: अगर आपने BlackBerry फोन चलाए हैं या देखें तो शायद आप जानते होंगे कि उन दिनों अपने लुक और डिजाइन के चलते कितने लोकप्रिय हुए करते थे। हालांकि, पिछले कुछ सालों में ये बाजार से बिलकुल गायब हो गए हैं। अब BlackBerry Classic वापसी कर रहा है, जी हां आपने सही सुना, मगर अपने पुराने डिजाइन के साथ नए अपग्रेडेड फीचर्स से भी लैस होगा जो नए जमाने के यूजर्स को आकर्षित करने के लिए बेहद जरूरी हैं। चीनी कंपनी Zinwa टेक्नोलॉजीज ब्लैकबेरी क्लासिक (Q20) को अपडेटेड इंटरनल के साथ Zinwa Q25 नाम से वापस लाने की तैयारी कर रही है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Zinwa Q25 Price
Zinwa Q25 की कीमत $400 (लगभग 34,621 रुपये) होगी, जिसमें फुल असेंबल डिवाइस शामिल होगा। वहीं $300 (लगभग 25,966 रुपये) की कन्वर्जन किट उन यूजर्स के लिए मिलेगी, जिनके पास पहले से ही BlackBerry Classic है और खुद रेट्रोफिट करना पसंद करते हैं। किट और फुल डिवाइस दोनों अगस्त 2025 की शुरुआत में आने की उम्मीद है।
Zinwa Q25 Design
Zinwa Q25 फोन में नए हार्डवेयर दिए जाएंगे, लेकिन 720x720 टचस्क्रीन, फिजिकल कीबोर्ड, LED नोटिफिकेशन लाइट और आउटर बॉडी समेत कई पुराने चीजें भी बरकरार रहेंगी। इस प्रोजेक्ट के साथ मॉडर्न स्मार्टफोन फीचर्स को पुराने ब्लैकबेरी फॉर्म फैक्टर में शामिल करना है।
Zinwa Q25 Features Specifications
Zinwa Q25 में मीडियाटेक हेलियो जी99 चिपसेट शामिल होगा। इसके साथ 12GB LPDDR4x रैम और 256GB UFS 2.x स्टोरेज दी जाएगी। बैटरी को अपग्रेड करते हुए 3,000mAh का सेल मिलेगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।
ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Q25 एंड्रॉयड 13 पर काम करेगा, लेकिन एंड्रॉयड 14 या उसके बाद के वर्जन में अपग्रेड करने का कोई प्लान नहीं है। हालांकि, Zinwa बग ठीक करने और कुछ फीचर्स शामिल करने के लिए अपडेट देने का प्लान बना रहा है। कनेक्टिविटी फीचर्स में NFC, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, हेडफोन जैक, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट और सिंगल सिम स्लॉट शामिल होंगे। नए मदरबोर्ड में मॉडेम सभी ग्लोबल 4G LTE बैंड का सपोर्ट करते हैं, जिससे यह फोन दुनिया भर के अधिकतर नेटवर्क के साथ कंपेटिबल हो जाता है।
Zinwa ने यूट्यूब चैनल रिटर्निंग रेट्रो के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अपडेटेड ट्रैकपैड पहले वाले की तरह ही होगा जो कि मोड के आधार पर कर्सर और डायरेक्शनल पैड दोनों के तौर पर काम करेगा। Zinwa ने यह भी कंफर्म किया है कि वह BlackBerry KEYone और BlackBerry Passport को भी ऐसे ही रिफ्रेश करने पर काम कर रहा है जो कि K25 और P26 नाम से आएंगे।
TagsInfinix Note 50s 5G+किफायती वेरिएंट भारत लॉन्चफीचर्सaffordable variant India launchfeaturesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





