प्रौद्योगिकी

Adani Group: अदाणी समूह फिर मुश्किल में

Rounak Dey
1 Jun 2023 9:14 PM IST
Adani Group: अदाणी समूह फिर मुश्किल में
x
डेलॉय ने रिपोर्ट में तीन सौदों पर किया सवाल
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | अदाणी समूह पर फिर सवालिया निशान हैं। ऑडिटर डेलॉय ने अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन के खातों पर तीन सौदों को लेकर सवाल खड़ा किया है। इसमें ठेकेदारों से वसूली जाने वाली राशि शामिल है जिसका जिक्र हिंडनबर्ग रिपोर्ट में भी किया गया है। डेलॉय हासकिन्स एंड सेल्स ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिट के बारे में अपनी रिपोर्ट में समूह की तीन कंपनियों के साथ सौदे की पहचान की है। इसके बारे में कंपनी का कहना है कि इन इकाइयों का समूह की कंपनियों से कोई लेना-देना नहीं है।
डेलॉय ने कहा कि वह कंपनी के बयान को सत्यापित नहीं कर सकती, क्योंकि इसके सत्यापन को लेकर कोई स्वतंत्र जांच नहीं हुई है। अमेरिकी निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को रिपोर्ट में अदाणी समूह पर धोखाधड़ी, शेयरों में हेराफेरी और मनी लांड्रिंग का आरोप लगाया था। डेलॉय ने कहा कि अदाणी समूह ने अपने आकलन और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चल रही जांच के कारण इन आरोपों की स्वतंत्र बाहरी जांच करना आवश्यक नहीं समझा।
ऑडिटर डेलॉय ने कहा कि अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन का समूह की तरफ से किया गया मूल्यांकन हमारे ऑडिट के उद्देश्यों के लिये पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध नहीं करता है। स्वतंत्र रूप से बाहरी जांच के अभाव में और सेबी की जांच लंबित होने के कारण यह टिप्पणी नहीं कर सकता कि क्या कंपनी पूरी तरह से कानून का पालन कर रही थी।
Next Story