- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- Acer लाई 27 घंटे तक...
प्रौद्योगिकी
Acer लाई 27 घंटे तक चलने वाले Aspire 16 AI लैपटॉप, Intel, AMD, Snapdragon चिप से लैस
Tara Tandi
17 May 2025 7:25 PM IST

x
Aspire 16 AI Laptop टेक न्यूज़: Acer ने नए Aspire 16 AI लैपटॉप मार्केट में उतारे हैं। ये कटिंग-एज हार्डवेयर से लैस बताए गए हैं। लैपटॉप में लेटेस्ट जेनरेशन के Intel, AMD, और Snapdragon चिपसेट्स का इस्तेमाल किया गया है। ये लम्बी बैटरी लाइफ के साथ पेश किए गए हैं। दावा है कि लैपटॉप 27 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं। नए डिवाइसेज 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। ये 16 इंच तक डिस्प्ले साइज में पेश किए गए हैं। लैपटॉप में 500 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। इनमें 32GB तक रैम मिल जाती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य स्पेसिफिकेशंस।
Acer Aspire 16 AI Laptop Price
Acer Aspire 16 AI लैपटॉप को कंपनी ने 749 यूरो (लगभग 71,500 रुपये) की शुरुआती कीमत में उतारा है। यह कीमत Snapdragon वेरिएंट के लिए बताई गई है। सेल जुलाई से शुरू (via) होने की बात कही गई है। वहीं, AMD और Intel वेरिएंट्स की सेल अगस्त में शुरू हो सकती है।
Acer Aspire 16 AI Laptop Specifications
Acer Aspire 16 AI लैपटॉप कंपनी ने अलग-अलग प्रोसेसर बेस्ड वेरिएंट में उतारे हैं। इसका Intel वेरिंट Core Ultra 7 258V सीपीयू से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 26 घंटे का बैटरी बैकअप दे सकता है। AMD वेरिएंट की ओर देखें तो लैपटॉप में Ryzen AI 7 350 या Ryzen AI 5 340 प्रोसेसर मिलता है। और अंत में ARM बेस्ड Snapdragon वर्जन में कंपनी ने Snapdragon X प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है। इस मॉडल में कंपनी ने 27 घंटे की बैटरी लाइफ दी है।
Aspire 16 AI लैपटॉप में 16 इंच का OLED WUXGA+ डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट आता है और 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। Qualcomm वाले वेरिएंट में LCD WUXGA पैनल दिया गया है। ये नए लैपटॉप 32GB की LPDDR5X RAM और 1TB तक की PCIe Gen4 SSD स्टोरेज के साथ आते हैं। इनमें microSD का सपोर्ट भी दिया गया है।
बैटरी की बात करें तो डिवाइस में 65Wh की बैटरी मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें USB 3.2 Type-A, USB-C, HDMI 2.1, WiFi 6E/7 आदि का सपोर्ट मिल जाता है। Acer Aspire 16 AI लैपटॉप Windows 11 OS पर रन करते हैं। इनमें Microsoft की Pluton सिक्योरिटी चिप, और फेशियल रिकॉग्निशन फीचर भी मिल जाता है। Snapdragon वेरिएंट में बेसिक Windows Hello का सपोर्ट मिलता है। अन्य फीचर्स में PurifiedVoice, LiveArt, और Copilot+ Hotkey आदि शामिल हैं।
TagsAcer लाई 27 घंटेAspire 16 AI लैपटॉपIntelAMDSnapdragon चिप लैसAcer brings Aspire 16 AI laptop for 27 hoursequipped with IntelSnapdragon chipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





