छत्तीसगढ़
सेमरहा ग्राम में 25 लाख की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन, विधायक भावना बोहरा ने दी सौगात
Shantanu Roy
17 May 2025 6:33 PM IST

x
छग
Pandaria. पंडरिया। विधायक भावना बोहरा ने आज पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खाम्ही के आश्रित ग्राम सेमरहा में 25 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित अधोसंरचना एवं सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने ग्रामीणों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह कार्य क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विधायक बोहरा ने कहा, "हमारा निरंतर प्रयास है कि अन्त्योदय के लक्ष्य तथा ‘सबका साथ, सबका विकास’ की भावना के साथ गांव-गांव तक विकास की रोशनी पहुंचे।
आज ग्राम पंचायत खाम्ही के आश्रित ग्राम सेमरहा में 25 लाख रु की लागत से प्रस्तावित अधोसंरचना एवं सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी।
— Bhawna Bohra (@BhawnaBohrabjp) May 17, 2025
हमारा प्रयास है कि अन्त्योदय के लक्ष्य व ‘सबका साथ, सबका विकास’ के भाव के साथ गांव-गांव तक विकास पहुँचे… pic.twitter.com/rluBF98Oz9
ग्रामीण अंचल को बुनियादी सुविधाओं से सुसज्जित करना हमारी प्राथमिकता है।" उन्होंने विश्वास जताया कि इन निर्माण कार्यों से ग्रामवासी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे और यह पहल समृद्ध पंडरिया के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, ग्रामीणजन एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की विकास योजनाएं गांव की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में सहायक होंगी।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





