- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- AC Tips: छत या...
प्रौद्योगिकी
AC Tips: छत या बालकनी,जानिए कहां रखना चाहिए AC का कंप्रेसर
Sarita
15 May 2025 7:32 AM IST

x
AC Tips: गर्मी के समय एसी राहत देने वाला एक अहम उपकरण बन जाता है। बाहर चिलचिलाती हुई धूप से आकर एसी वाले रूम में बैठना शरीर को काफी राहत देता है। एसी कई वेरिएंट और कैपिसिटी में आता है, लेकिन यह कूलिंग कितनी अच्छी तरह से करेगा यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने बाहर के यूनिट यानी कंप्रेसर को कहां फिट किया है। यदि कंप्रेसर को गलत जगह फिट कर दिया जाए तो यह बिजली भी खाता रहेगा और कूलिंग भी बेहतर नहीं मिल पाएगी। इतना ही नहीं, अगर एयर का फ्लो ठीक से नहीं हुआ तो ज्यादा गर्म होने के वजह से एसी में ब्लास्ट भी हो सकता है।
हो सकता है ब्लास्ट
यदि कंप्रेसर को गलत जगह फिट कर दिया जाए तो यह बिजली भी खाता रहेगा और कूलिंग भी बेहतर नहीं मिल पाएगी। इतना ही नहीं, अगर एयर का फ्लो ठीक से नहीं हुआ तो ज्यादा गर्म होने के वजह से एसी में ब्लास्ट भी हो सकता है। इसलिए एसी का कंप्रेसर लगाते समय कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए, जिससे मशीन लंबे समय तक सुरक्षित रहे और बेहतर तरीके से काम करे।
कहां रखना चाहिए कंप्रेसर
कंप्रेसर को किसी ऐसी जगह रखना चाहिए जहां उसे हवा मिल सके। कंप्रेसर के आसपास एयर फ्लो का बना रहना जरूरी है ताकि वह ठंडा हो सके। गलत जगह पर कंप्रेसर यूनिट रखने से उसे ठंडी हवा नहीं मिलेगी और ऐसे में ओवरहीट होने से एसी का कंप्रेसर खराब हो सकती है या उसमें आग भी लग सकती है।
छत या बालकनी कहां रखें?
छत या बालकनी दोनों ही AC का कंप्रेसर यूनिट रखने के लिए सही जगह होते हैं। लेकिन आप छत चुनते हैं या बालकनी, यह इसपर निर्भर करता है कि आपके घर में कौन-सी जगह उपलब्ध है। अगर आपकी बालकनी में ज्यादा समय तक छांव रहती है तो कंप्रेसर को रखने के लिए बालकनी ही सबसे बेहतर होगी। वहीं, अगर आपके घर में बालकनी नहीं है तो आप इसे छत पर भी रख सकते हैं।
छत में रखते समय रखें इस बात का ध्यान
एसी से बेहतर कूलिंग मिले इसके लिए कंप्रेसर को छांव में रखना बेहतर होता है। अगर आप छत में ही कंप्रेसर फिट करवाना पड़े तो उसके लिए एक शेड जरूर बनवाएं। शेड ऐसा बनवाएं ताकि कंप्रेसर पर पानी सीधे न पड़े और दिन में उसपर धूप भी सीधी न पड़े। इससे कंप्रेसर धूप और पानी के असर से बचा रहेगा और उसकी लाइफ भी बढ़ेगी।
कंप्रेसर लगाते समय ध्यान दें कि यूनिट को पूरी तरह से हवा मिल पाएगी या नहीं। अगर जगह बहुत छोटी हो और वेंटिलेशन की कमी हो तो वहां कंप्रेसर लगाने से बचें। ऐसी जगह लगाया गया कंप्रेसर ओवरहीट होने लगता है।
TagsACछतबालकनीAC कंप्रेसरACRoofBalconyAC Compressorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





