- Home
- /
- प्रौद्योगिकी
- /
- 5G Smartphone:28000mAh...
प्रौद्योगिकी
5G Smartphone:28000mAh बैटरी, 200MP कैमरा, 30GB रैम वाला 5G स्मार्टफोन हुआ लॉन्च
Sarita
29 July 2025 10:13 AM IST

x
5G Smartphone:आजकल लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन्स में आमतौर पर 4,000mAh से 6,000mAh की बैटरी होती है। कुछ ब्रांड्स ने इस साल 7,000mAh और 8,000mAh की बैटरी वाले फोन भी लॉन्च किए हैं। अगर आपको बताया जाए कि एक ऐसा स्मार्टफोन भी है जिसमें 28000mAh की बैटरी मिलेगी, तो आप चौंक जाएंगे। 28000mAh की बैटरी के साथ, यह फोन 30GB तक रैम और 200MP कैमरे के साथ भी आता है। आइए जानते हैं इस पावरहाउस जैसे फीचर वाले स्मार्टफोन के बारे में...
रग्ड फोन बनाने वाली कंपनी FOSSiBOT का यह फोन 439.99 डॉलर यानी करीब 38,000 रुपये में आता है। इसे कंपनी ने F107 Pro 5G के नाम से लॉन्च किया है। इसे फिलहाल अमेरिका, यूरोप, यूके और जापान में खरीदा जा सकता है। यह ग्रे के सिंगल कलर ऑप्शन में आता है।
FOSSiBOT F107 Pro के फ़ीचर्स
यह मज़बूत फ़ोन 6.95-इंच FHD रेज़ोल्यूशन डिस्प्ले के साथ आता है। फ़ोन के डिस्प्ले में 120Hz हाई रिफ्रेश रेट फ़ीचर है। साथ ही, इसमें प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 मिलता है। यह फ़ोन IP68 और IP69K रेटिंग वाला है, जिससे आप फ़ोन को पानी में डुबोकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही, इसकी ड्यूरेबिलिटी भी बेहतर है। इस फ़ोन में 66W USB टाइप-C फ़ास्ट चार्जिंग फ़ीचर के साथ 28000mAh की बैटरी मिलेगी।
इस फ़ोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7300 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB रैम है, जिसे 18GB तक बढ़ाया जा सकता है। इससे कुल 30GB रैम मिलेगी। फ़ोन में 512GB स्टोरेज है, जिसे 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फ़ोन एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 200MP का मेन कैमरा है। इसके अलावा फोन में 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का मैक्रो कैमरा मिलेगा।सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का कैमरा दिया गया है।
Tags5G Smartphone28000mAh बैटरी200MP कैमरा30GB रैम5G स्मार्टफोनलॉन्च5G Smartphone28000mAh battery200MP camera30GB RAM5G smartphonelaunched जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





